WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने यह कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 30 जनवरी को उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी की जानकारी दे दी गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

SSC MTS Admit Card 2026 Overview

Conducting AuthorityStaff Selection Commission (SSC)
Post NameMulti Tasking Staff (MTS), Havaldar
Admit Card StatusReleased
Exam City InformationReleased on 30 January 2026
Exam DateFrom 04 February 2026
Total Vacancies (MTS)Approx. 7,000 Posts
Total Vacancies (Havaldar)1,138 Posts
Educational Qualification10th Pass
Selection ProcessWritten Examination
Mode of ExamComputer Based Test (CBT)
Admit Card ModeOnline
Official Websitessc.gov.in

SSC MTS Admit Card 2026 Latest News

एसएससी एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन 26 जून को जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू होकर 24 जुलाई 2025 तक चली थी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी दिया गया था जो 4 अगस्त से 6 अगस्त तक रहा। अब इस भर्ती से जुड़ी लिखित परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2026 से किया जा रहा है।

इस भर्ती में एमटीएस पदों के लिए लगभग 7,000 रिक्तियां रखी गई हैं, जबकि हवलदार पदों के लिए 1,138 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है। एसएससी एमटीएस और हवलदार दोनों पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा।

How to Download SSC MTS Admit Card 2026 

  •  सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें ताकि परीक्षा के दिन काम आ सके।

SSC MTS Admit Card Important Links

SSC MTS Admit Card 2026Released
SSC MTS Admit Card 2026Download Here
Office Websitessc.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X