WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल में 12वीं पास के लिए हेड कांस्टेबल के 233 पद हेतु निकली भर्ती, ऐसा मौका फिर नहीं आएगा 

SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिस जारी किया है। इस भर्ती में कुल 233 पद रखे गए हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें पूरे देश से महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Overview 

Organization NameSashastra Seema Bal (SSB)
Post NameHead Constable
Total Vacancies233 Posts
Application ModeOnline
Online Form Start Date21 March 2026
Last Date to Apply20 April 2026
Educational Qualification10th / 12th / ITI / Diploma (as per post)
Age Limit18 to 27 Years (25 Years for Electrician Post)
Age RelaxationAs per Government Rules
Application Fee₹100 (GEN/OBC/EWS), No Fee for Others
Selection ProcessPhysical Test + Written Exam + Medical
Job LocationAll India
Official Websitessb.gov.in

SSB Head Constable Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में फीस का नियम काफी आसान रखा गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 का भुगतान करना होगा। वहीं बाकी सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। सामान्य पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है, जबकि हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) पद के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, जिन वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त राहत भी दी जाएगी।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग तय की गई है।

हेड कांस्टेबल कम्युनिकेशन- पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय हों। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या आईटी में 3 साल का डिप्लोमा रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

हेड कांस्टेबल वेटरनरी- के लिए अभ्यर्थी का 12वीं में बायोलॉजी विषय होना चाहिए। साथ ही वेटरनरी या लाइवस्टॉक से जुड़े क्षेत्र में 2 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।

हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन- पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई या 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

हेड कांस्टेबल स्टूवर्ड (Steward)- के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कैटरिंग या किचन मैनेजमेंट में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा और 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा, उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इन दोनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। अंत में सभी चरणों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

How To Apply SSB Head Constable Recruitment 2026

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 
  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके उसे ध्यान से पढ़ लें, ताकि पूरी जानकारी समझ में आ जाए।
  • इसके बाद “Apply Online” पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म खोलें। 
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें। फिर अपने जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अगर आपसे आवेदन शुल्क लिया जा रहा है, तो उसे अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन जमा करें। 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
SSB Head Constable Recruitment 2026 Online Form Start21 March 2026
SSB Head Constable Recruitment 2026 Online Form End20 April 2026
SSB Head Constable Recruitment 2026 NotificationDownload Here
SSB Head Constable Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Official Websitessb.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X