WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SIR Final Voter List 2026: एसआईआर फाइनल वोटर लिस्ट जारी, आपका वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, यहां देखें 

SIR Final Voter List 2026: अंतिम मतदाता सूची भारतीय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी गई है। अब सभी लोग आसानी से यह देख सकते हैं कि उनका नाम सूची में शामिल है या नहीं। अगर किसी का नाम इस नई सूची में नहीं मिल रहा है तो समझिए कि जांच और सुधार प्रक्रिया के दौरान उसका नाम हटा दिया गया है। वहीं अगर आपका नाम सूची में दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आप आधिकारिक तौर पर मतदाता सूची में दर्ज हैं और मतदान कर सकते हैं।

भारतीय चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया था। इस प्रक्रिया में हर वोटर की जानकारी दोबारा जांची गई। लोगों से फॉर्म भरवाकर उनका नाम, पता और अन्य जरूरी विवरण मिलान किए गए ताकि किसी तरह की गलती न रहे। पहले एक अस्थायी (ड्राफ्ट) सूची जारी की गई थी, जिससे जिन लोगों का नाम छूट गया हो या गलत दर्ज हुआ हो, वे सुधार के लिए आवेदन कर सकें। अब सभी दावों और आपत्तियों की जांच पूरी करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

SIR Final Voter List 2026 Latest News

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची अब राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी गई है। अब हर मतदाता घर बैठे ऑनलाइन अपने राज्य, जिले, विधानसभा क्षेत्र और यहां तक कि अपने मतदान केंद्र की सूची भी देख सकता है। सभी राज्यों के लिए अलग-अलग सूची अपलोड की गई है, जिससे संबंधित क्षेत्र की पूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।

16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दर्ज किए गए दावे और आपत्तियां

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर फॉर्म बांटे और तय समय पर उन्हें वापस लेकर मतदाताओं की जानकारी की जांच पूरी की। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 16 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गईं। जो भी आवेदन मिले, उनकी जांच और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला अधिकारियों को कहा था कि वे लोगों को अपना नाम सूची में देखने के लिए जागरूक करें। जिनका नाम शामिल नहीं है, वे फॉर्म 6 और जरूरी घोषणा पत्र के साथ फिर से आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे एडवांस फॉर्म 6 भरकर पहले से पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके अलावा, एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी व्यक्ति का नाम हटाने से पहले संबंधित अधिकारी द्वारा सुनवाई की गई और लिखित आदेश जारी किया गया। अगर किसी को निर्णय से आपत्ति है, तो वह जिला कलेक्टर या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर अपील भी कर सकता है।

SIR Final Voter List 2026 Download Kaise Kare

फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप नीचे दिए गए तीन आसान तरीकों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं:-

तरीका 1: ईपीआईसी नंबर से नाम खोजें

  1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी ईपीआईसी (वोटर आईडी) संख्या दर्ज करें।
  3. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  4. फिर “Search” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपकी मतदाता से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

 तरीका 2: व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर

  1. अपना पूरा नाम लिखें।
  2. पिता/पति या अन्य रिश्तेदार का नाम दर्ज करें।
  3. अपनी जन्मतिथि और लिंग चुनें।
  4. राज्य और जिला का चयन करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर “Search” पर क्लिक करें।
  6. दर्ज की गई जानकारी के अनुसार आपका नाम सूची में दिख जाएगा।

 तरीका 3: मोबाइल नंबर से खोजें

  1. अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  2. कैप्चा कोड भरें।
  3. “Send OTP” पर क्लिक करें।
  4. मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  5. “Search” बटन दबाते ही आपकी वोटर लिस्ट की जानकारी सामने आ जाएगी।
Rajasthan SIR Final Voter List 2026 CheckCheck Now
All India SIR Final Voter List 2026Check Now
Official Websitevoters.eci.gov.in
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X