WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे में निकली टेक्नीशियन के 6565 पदों के लिए बंपर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू 

RRB Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के तहत कुल 6565 पद निकाले गए हैं, जिनमें 323 पद टेक्नीशियन ग्रेड-I के और 6242 पद टेक्नीशियन ग्रेड-III के हैं। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा, दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Overview 

OrganizationRailway Recruitment Board
Recruitment NameRRB Technician Recruitment 2026
Post NameTechnician Grade-I Signal & Technician Grade-III
Total Vacancies6565 Posts
Grade-I Vacancies323 Posts
Grade-III Vacancies6242 Posts
Application ModeOnline
Application Start Date30 June 2026
Last Date to Apply29 July 2026
Educational Qualification10th + ITI / Diploma / B.Sc (as per post)
Age Limit18–30 Years (Grade-III), 18–33 Years (Grade-I)
Age Cut-off Date01 July 2026
Selection ProcessCBT Exam, Document Verification, Medical Test
Application Fee₹500 (Gen/OBC/EWS), ₹250 (SC/ST/PwD)
Payment ModeOnline
Official WebsiteRRB Official Website

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹250 रखा गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा तय की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्र 18 से 33 साल रखी गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में दो तरह के पद रखे गए हैं और दोनों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 पद हैं, जिनके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीएससी या डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6242 पद रखे गए हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ली जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें आगे दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल चयन किया जाएगा।

How to Apply RRB Railway Technician Recruitment 2026

  • आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी। 
  • वहां जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी विवरण सही तरीके से दर्ज करें। 
  • इसके बाद अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट और आईटीआई, डिप्लोमा या बीएससी से संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  •  आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे काम आ सके।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Important Links

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Start Date 30 June 2026
RRB Railway Technician Recruitment 2026 Last Date 30 June 2026
RRB Railway Technician Bharti 2026 Short NotificationDownload Here
RRB Railway Technician  Vacancy 2026 Apply NowComing Soon 
Official Websiteindianrailways.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X