web statistics
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC RSSB Debarred List 2025: आरपीएससी और आरएसएमएसएसबी ने जारी की 524 अभ्यर्थियों की डिबार लिस्ट, यहाँ से चेक करे 

RPSC RSSB Debarred List 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की दौड़ में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य के दो प्रमुख चयन निकायों RPSC और RSMSSB ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 524 अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं से स्थायी रूप से बाहर कर दिया, जबकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने भी इन्हीं नामों पर सख्ती बरतते हुए आगामी सभी परीक्षाओं से इनकी भागीदारी पर रोक लगा दी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको RPSC RSSB Debarred List 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जिसे आप देख सकते हैं।

राजस्थान जैसे राज्य में जहां लाखों युवा सरकारी नौकरियों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वहां परीक्षा केंद्रों पर होने वाली छोटी-मोटी चालाकियां भी पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। RPSC ने इस समस्या का समाधान तलाशते हुए उन अभ्यर्थियों की सूची तैयार की, जो फर्जी दस्तावेज जमा करने, उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ करने या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का दुरुपयोग करने जैसे कृत्यों में लिप्त पाए गए। इनमें से अधिकांश को आजीवन प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है, जबकि कुछ को एक से पांच वर्ष की अवधि के लिए परीक्षाओं से दूर रखा गया। 

वही RSSB ने इस सूची को अपनाते हुए अपनी सभी भर्ती प्रक्रियाओं में भी यही नियम लागू कर दिया, ताकि एक उम्मीदवार एक ही अपराध के लिए बार-बार मौका न पा सके। यह कदम केवल सजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक सुधार का हिस्सा लगता है। आयोग और बोर्ड दोनों ही अब डिजिटल निगरानी को मजबूत कर रहे हैं।

How to Check RPSC RSSB Debarred List 2025 

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद न्यूज या नोटिफिकेशन सेक्शन में 19 सितंबर 2025 की तारीख वाली एंट्री मिल जाएगी। 
  • वहां से पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।
  •  इसी तरह RPSC की साइट पर भी संबंधित नोटिस उपलब्ध है। 
  • ध्यान रखें, ये लिस्टें सार्वजनिक हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। 

RPSC RSSB Debarred List Important Links

RPSC RSSB Debarred List Release Date19 September 2025
RPSC RSSB Debarred List DownloadDownload Notice
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X