WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी ने जारी किया वर्ष 2026 का एग्जाम कलैंडर, यहां देखें परीक्षा तिथियां 

RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आरपीएससी ने वर्ष 2026 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में जनवरी से लेकर दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रमुख भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह कैलेंडर काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि अब वे पहले से अपनी तैयारी की योजना बना सकेंगे। आरपीएससी द्वारा जारी इस परीक्षा कार्यक्रम से अभ्यर्थियों को आने वाले वर्ष की परीक्षाओं को लेकर स्पष्ट दिशा मिल गई है।

RPSC Exam Calendar 2026 Overview 

आयोग का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा कैलेंडर वर्ष2026
कुल परीक्षाओं की संख्या21
परीक्षाओं की शुरुआत11 जनवरी 2026
परीक्षाओं की अंतिम तिथि27 दिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन / CBRT / CBT (भर्ती के अनुसार)
प्रमुख परीक्षाएंडिप्टी कमांडेंट, लेक्चरर, असिस्टेंट इंजीनियर, सब इंस्पेक्टर, सीनियर टीचर, प्रोटेक्शन ऑफिसर
आरक्षित परीक्षा तिथियां26 अप्रैल, 03 मई, 29 नवंबर, 06 दिसंबर, 27 दिसंबर 2026
आयोजन करने वाला निकायराजस्थान लोक सेवा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी हर साल अपनी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पहले ही परीक्षा कैलेंडर जारी कर देता है ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी करने में आसानी हो सके। इसी क्रम में आयोग ने अब वर्ष 2026 में होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को यह जानने में मदद मिलेगी कि किस परीक्षा की तैयारी किस समय करनी है और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से प्लान कर सकें।

RPSC Exam Calendar 2026

आरपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत सबसे पहले 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट की परीक्षा से होगी। इसके अगले दिन यानी 12 जनवरी को लेक्चरर की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। फरवरी माह में 1 तारीख को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन इंस्पेक्टर की परीक्षा रखी गई है और इसी दिन पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में होने वाली जूनियर केमिस्ट भर्ती की परीक्षा भी होगी।

इसके बाद मार्च महीने में असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा 15 से 18 मार्च के बीच करवाई जाएगी। सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती की परीक्षा 5 अप्रैल को निर्धारित की गई है। वहीं 19 अप्रैल 2026 को वेटरिनरी ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर दोनों परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा 26 अप्रैल और 3 मई की तारीखें अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

आगे की बात करें तो 31 मई से 16 जून 2026 के बीच लेक्चरर, लेक्चरर एग्रीकल्चर और कोच भर्ती की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सीनियर टीचर भर्ती की परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक होगी। वहीं जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती के लिए 26 और 27 जुलाई 2026 की तारीखें तय की गई हैं।

RPSC Exam Calendar 2026 Latest Update 

क्रम संख्यापरीक्षा का नामपरीक्षा तिथि
1डिप्टी कमांडेंट परीक्षा 2025 (गृह/सुरक्षा विभाग)11 जनवरी 2026
2लेक्चरर परीक्षा 2025 – आयुष विभाग (CBRT मोड)12 जनवरी 2026
3असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 – ऊर्जा विभाग (CBRT मोड)01 फरवरी 2026
4जूनियर केमिस्ट परीक्षा 2025 – जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग01 फरवरी 2026
5असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 – DOP विभाग15 से 18 मार्च 2026
6सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर संयुक्त परीक्षा 2025 – गृह विभाग05 अप्रैल 2026
7वेटरिनरी ऑफिसर परीक्षा 2025 – पशुपालन विभाग19 अप्रैल 2026
8असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर परीक्षा 2025 – कृषि विभाग19 अप्रैल 2026
9आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित तिथि26 अप्रैल 2026
10आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित तिथि03 मई 2026
11लेक्चरर, लेक्चरर एग्रीकल्चर एवं कोच संयुक्त परीक्षा 2025 – माध्यमिक शिक्षा विभाग31 मई से 16 जून 2026
12सीनियर टीचर संयुक्त परीक्षा 2025 – माध्यमिक शिक्षा विभाग12 से 18 जुलाई 2026
13जूनियर लीगल ऑफिसर परीक्षा 2025 – जयपुर विकास प्राधिकरण26 व 27 जुलाई 2026
14सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2025 – सांख्यिकी विभाग30 अगस्त 2026
15फैक्ट्री एवं बॉयलर निरीक्षक परीक्षा 202520 सितंबर 2026
16फैक्ट्री निरीक्षक (केमिकल) परीक्षा 202520 सितंबर 2026
17असिस्टेंट डायरेक्टर एवं सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर परीक्षा 2025 – गृह विभाग13 से 16 अक्टूबर 2026
18प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा 2025 – महिला एवं बाल विकास विभाग15 नवंबर 2026
19आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित तिथि29 नवंबर 2026
20आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित तिथि06 दिसंबर 2026
21आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित तिथि27 दिसंबर 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अगस्त महीने में केवल एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी जो कि स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए होगी। इसके बाद सितंबर माह में 20 सितंबर 2026 को इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज़ एंड बॉयलर भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों की परीक्षा 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा आरपीएससी ने प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है, जो 15 नवंबर 2026 को होगी। आयोग ने आगे की अन्य भर्तियों के लिए 29 नवंबर, 6 दिसंबर और 27 दिसंबर 2026 की तिथियां रिजर्व रखी हैं। इन आरक्षित तिथियों पर आवश्यकता अनुसार अन्य परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।

Rpsc New Exam Calendar 2026Download Here
Official websiterpsc.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X