web statistics
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC 1st Grade Exam: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा तिथि बदली, नया शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल

RPSC 1st Grade Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के लिए कुछ विषयों की तारीखों में बदलाव किया है। यह फैसला यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों के साथ टकराव को देखते हुए लिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत ही जरूरी है। 

आरपीएससी की स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक होनी है। लेकिन इस दौरान यूजीसी नेट परीक्षा भी आयोजित हो रही है जिसके कारण कई अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने में दिक्कत हो रही थी। सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने इस टकराव को लेकर चिंता जताई थी। उनकी मांग थी कि आरपीएससी अपनी परीक्षा की तारीखों में बदलाव करे ताकि वे दोनों मौकों का फायदा उठा सकें।

आखिरकार आरपीएससी ने अभ्यर्थियों की परेशानी को समझते हुए तीन विषयों की तारीखों में बदलाव किया। यह कदम उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की बात है जो इस भर्ती के तहत 2202 पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं।

किन विषयों की तारीखें बदली गईं

आरपीएससी ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुछ विषयों की परीक्षा तारीखों को रीशेड्यूल किया है।

  • ग्रुप ए: संस्कृत (पेपर-2)
    पहले यह परीक्षा 25 जून को होनी थी, लेकिन अब इसे 5 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
  • ग्रुप बी: राजनीति विज्ञान (पेपर-1 और पेपर-2)
    राजनीति विज्ञान के दोनों पेपर, यानी जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज और पॉलिटिकल साइंस, अब 6 जुलाई 2025 को होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। पहले ये 26 जून को होने थे।
  • ग्रुप बी: समाजशास्त्र (पेपर-2)
    समाजशास्त्र का पेपर-2 भी अब 6 जुलाई 2025 को दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। पहले यह 29 जून को निर्धारित था।

नोट: ग्रुप बी के अन्य सभी विषयों और समाजशास्त्र के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज का पेपर पहले की तरह 26 जून 2025 को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक ही होगा। केवल राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों के लिए इस पेपर की तारीख बदली गई है।

RPSC School Lecturer Exam dates New Notice  – Direct link

परीक्षा का नया शेड्यूल, ग्रुप के अनुसार

आरपीएससी ने इस भर्ती परीक्षा को चार ग्रुप (ए, बी, सी, और डी) में बांटा है। हर ग्रुप में अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होंगी।

ग्रुप A: पांच विषय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस ग्रुप में हिंदी, ज्योग्राफी, इंग्लिश, संस्कृत, और गणित जैसे विषय शामिल हैं। अधिकांश विषयों की तारीखें वही हैं, सिवाय संस्कृत के, जिसकी नई तारीख ऊपर बताई गई है।

  • 23 जून: जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज (सुबह 10:00-11:30), हिंदी (दोपहर 2:30-5:30)
  • 24 जून: ज्योग्राफी (सुबह 9:00-12:00), इंग्लिश (दोपहर 2:30-5:30)
  • 25 जून: गणित (दोपहर 2:30-5:30)
  • 5 जुलाई: संस्कृत (सुबह 9:00-12:00)

ग्रुप B: 14 विषय

इस ग्रुप में इतिहास, बायलॉजी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, और राजनीति विज्ञान जैसे कई विषय हैं। राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र की नई तारीखें ऊपर दी गई हैं। बाकी विषयों का शेड्यूल इस प्रकार है:-

  • 26 जून: जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज (सुबह 10:00-11:30)
  • 27 जून: इतिहास (सुबह 9:00-12:00), बायलॉजी (दोपहर 2:30-5:30)
  • 28 जून: केमिस्ट्री (सुबह 9:00-12:00), कॉमर्स (दोपहर 2:30-5:30)
  • 29 जून: फिजिक्स (सुबह 9:00-12:00)
  • 30 जून: इकोनॉमिक्स (सुबह 9:00-12:00), उर्दू, पंजाबी (दोपहर 2:30-5:30)
  • 1 जुलाई: ड्राइंग (सुबह 9:00-12:00), होम साइंस (दोपहर 2:30-5:30)
  • 2 जुलाई: राजस्थानी (सुबह 9:00-12:00), म्यूजिक (दोपहर 2:30-5:30)
  • 6 जुलाई: राजनीति विज्ञान (सुबह 10:00-11:30 और दोपहर 2:30-5:30), समाजशास्त्र (दोपहर 2:30-5:30)

ग्रुप सी: फिजिकल एजुकेशन

  • 3 जुलाई: जनरल अवेयरनेस (सुबह 10:00-12:00), फिजिकल एजुकेशन (दोपहर 2:30-4:30)

ग्रुप डी: कोच पद

  • 4 जुलाई: जनरल अवेयरनेस (सुबह 10:00-11:30), फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, रेसलिंग (दोपहर 2:30-5:30)

Leave a comment