web statistics
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBSE 5th Class Result Date Out: राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 12.30 बजे होगा जारी, यहां जाने ताजा अपडेट 

RBSE 5th Class Result Date Out: राजस्थान बोर्ड की 5वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर है। इस साल बोर्ड ने 8वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए हैं जिसके बाद अब सभी की नजरें 5वीं कक्षा के रिजल्ट पर टिकी हैं। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं और इस बार भी करीब 15 लाख विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। 

राजस्थान बोर्ड ने 5वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक किया था। ये परीक्षाएं सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से यह प्रक्रिया पूरी हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और उनके परिवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है और अब परिणाम तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही है।

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान बोर्ड पांचवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। इस बार 10वीं 12वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम कक्षा 5वी के परिणाम से पहले जारी कर दिए गए थे।अब कक्षा पांचवी का परिणाम शाला दर्पण के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 मई  2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस परिणाम को लेकर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं लगातार लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वी रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया 

राजस्थान बोर्ड पांचवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको शाला दर्पण की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां सबसे पहले अपनी कक्षा चुनें। इसके बाद अपने जिले का चयन करें। फिर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। 

पांचवीं कक्षा का रिजल्ट 30 मई  2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की ताजा जानकारी तुरंत पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।

Leave a comment