WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBI Office Attendant Recruitment 2026: आरबीआई में निकली 10वीं पास के लिए ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल 

RBI Office Attendant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट के कुल 572 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है। इसमें देशभर से महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद इस भर्ती की परीक्षा 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

RBI Office Attendant Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameRBI Office Attendant Vacancy 2026
OrganizationReserve Bank of India
Post NameOffice Attendant
Total Vacancies572 Posts
Job LocationAcross India (Zone-wise)
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date15 January 2026
Last Date to Apply04 February 2026
Exam Date28 February to 01 March 2026
Gender EligibilityMale & Female
Official Websiterbi.org.in

RBI Office Attendant Recruitment 2026 Vacancy Details 

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के तहत कुल 572 पदों के लिए अलग-अलग जोन के अनुसार पदों का वितरण जारी किया गया है। यानी हर कार्यालय के लिए अलग-अलग संख्या में पद तय किए गए हैं। नीचे कार्यालयवार पदों की जानकारी आसान तरीके से दी गई है।

कार्यालय / जोनपदों की संख्या
अहमदाबाद29
बेंगलुरु16
भोपाल4
भुवनेश्वर36
चंडीगढ़2
चेन्नई9
गुवाहाटी52
हैदराबाद36
जयपुर42
कानपुर व लखनऊ125
कोलकाता90
मुंबई33
नई दिल्ली61
पटना37
कुल पद572

RBI Office Attendant Recruitment 2026 Application Fees

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹531 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बाकी सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹59 रखा गया है। सभी उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।

RBI Office Attendant Recruitment 2026 Age Limit

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

RBI Office Attendant Recruitment 2026 Education Qualification

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास यह योग्यता 1 जनवरी 2026 तक होनी चाहिए। इस भर्ती की खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों के पास 10वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता है वे इसके लिए आवेदन के पात्र नहीं माने जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है जहां से वह आवेदन कर रहा है।

RBI Office Attendant Bharti 2026 Selection Process

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें अगले चरण में दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

How To Apply RBI Office Attendant Recruitment 2026

  • आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद Apply Online विकल्प पर क्लिक करें, जिससे आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें और अपने आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  •  भुगतान पूरा होने के बाद Submit और फिर Final Submit बटन पर क्लिक करें। 
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Online Form Start15 January 2026
RBI Office Attendant Bharti 2026 Last Date4 February 2026
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now 
RBI Office Attendant Recruitment 2026 NotificationDownload Here
Official Websiterbi.org.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X