web statistics
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan VDO Withdrawal Candidate List: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के आवेदन फॉर्म की विड्रॉल कैंडिडेट लिस्ट जारी, यहां देखें डिटेल 

Rajasthan VDO Withdrawal Candidate List: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने हाल ही में Rajasthan VDO Recruitment 2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने अपने आवेदन वापस लिए हैं, बोर्ड ने VDO Withdrawal Candidate List 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। यह लेख आपको इस सूची, भर्ती प्रक्रिया और इसे चेक करने के आसान तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बनाया गया है जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

 Rajasthan VDO Withdrawal Candidate List

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से 850 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 683 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों और 167 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए निर्धारित हैं। इस भर्ती के लिए 5.20 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जो 19 जून से 25 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए गए। इस भर्ती की परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। 

कुछ अभ्यर्थी, जो इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं कर पाए या अन्य कारणों से अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहते थे, उनके लिए RSSB ने 5 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक आवेदन वापस लेने का अवसर प्रदान किया था। इस दौरान 2645 अभ्यर्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र वापस लिए। इन सभी आवेदनों को बोर्ड ने निरस्त कर दिया है, और इन्हें भर्ती प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। इस प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, बोर्ड ने 28 अगस्त 2025 को Rajasthan VDO Withdrawal Candidate List को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया।

Rajasthan VDO Withdrawal Candidate List कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर Latest News या News & Notifications सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Village Development Officer 2025 Withdrawal Candidate List से संबंधित लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सभी प्रत्याहरित आवेदन क्रमांकों की सूची होगी।
  • आप इस PDF में अपने आवेदन क्रमांक की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप भविष्य के लिए इस PDF को डाउनलोड करके रख लें।

Rajasthan VDO Withdrawal Candidate List – Download Link

X
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment