Rajasthan 4th Grade OMR Sheet Download: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 1 लाख 41 हजार अभ्यर्थियों की OMR शीट्स अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं और अपने द्वारा किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं। काफी समय से OMR शीट जारी होने का इंतजार किया जा रहा था जो अब खत्म हो गया है।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया गया था। अब OMR शीट जारी होने से अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन की सही जानकारी मिल सकेगी। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में उनका अनुमानित स्कोर कितना बन सकता है और आने वाले परिणाम को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।
OMR शीट देखने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपनी OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें उनके द्वारा भरे गए सभी उत्तर साफ-साफ दिखाई देंगे और किसी भी तरह का भ्रम नहीं रहेगा।
राजस्थान 4th ग्रेड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमएमआर सीट डाउनलोड कैसे करें
- OMR शीट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर उपलब्ध OMR शीट या संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर जाएं।
- इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का विकल्प चुनें। अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि या रोल नंबर भरना होगा।
- सही जानकारी दर्ज करने पर OMR शीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- उम्मीदवार इसे ध्यान से जांच सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे PDF में सेव या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमएमआर सीट – Download Here
