KVS NVS Exam City 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आज परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अब अपनी एग्जाम सिटी ऑनलाइन देखकर यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक चली थी, जिसमें कुल 14,833 पदों के लिए फॉर्म भरे गए थे। अब परीक्षा शहर की सूचना उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकते हैं और नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपनी एग्जाम सिटी आसानी से जांच सकते हैं।
Table of Contents
KVS NVS Exam City 2025
केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 14,833 पदों पर होने वाली बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन इसी साल नवंबर महीने में जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है।
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर यह है कि 26 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम सिटी यानी परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। अब अभ्यर्थी दिए गए लिंक के माध्यम से आसानी से अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं और उसी अनुसार अपनी आगे की तैयारी कर सकते हैं।
How to Check KVS NVS Exam City 2025
केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
- वेबसाइट खुलने के बाद वहां आपको भर्ती से जुड़ा Exam City या परीक्षा शहर का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदन के समय बनाया गया पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही तरीके से भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- सबमिट करते ही आपकी परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं और चाहें तो उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
- ध्यान रखें, यह जानकारी सिर्फ परीक्षा शहर से संबंधित है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
KVS NVS Exam City 2025 Important Links
| KVS NVS Exam City 2025 Check | Check Now |
| Official Website | kvsangathan.nic.in |
| Website Home | indiagovtexam.in |
