WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली 5000 पदों के लिए भर्ती, ऐसे होगा आवेदन 

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और 8 जून 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में कुल 5000 पद रखे गए हैं। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा की जांच, दस्तावेजों की पुष्टि और मेडिकल फिटनेस टेस्ट शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान हर महीने लगभग ₹15,000 का स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Overview 

OrganizationBank of Baroda
Recruitment NameBOB Apprentice Recruitment 2026
Post NameApprentice
Total Vacancies5000 Posts
Application ModeOnline
Application Start Date19 May 2026
Last Date to Apply08 June 2026
Educational QualificationGraduate in Any Discipline
Age Limit20 to 28 Years
Age Cut-off Date01 May 2026
Age RelaxationAs per Govt. Rules
Selection ProcessOnline Exam, Local Language Test, Document Verification, Medical Test
Exam Duration60 Minutes
Total Marks100 Marks
Negative MarkingNo
Stipend₹15,000 per Month
Application Fee₹200–₹800 + GST (Category-wise)
Payment ModeOnline
Official WebsiteBank of Baroda Apprentice Portal

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। इसमें एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को ₹200 के साथ जीएसटी देना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹800 + जीएसटी रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला) उम्मीदवारों को ₹600 + जीएसटी देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में Apprentice के कुल 5000 पद रखे गए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) पास होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी, इसके बाद दस्तावेजों की जांच, स्थानीय भाषा की परीक्षा और अंत में मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 60 मिनट रखा गया है और इसमें किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

नीचे परीक्षा का पैटर्न आसान तरीके से दिया गया है:

SubjectQuestionsMarks
General / Financial Awareness2525
Quantitative & Reasoning Aptitude2525
Computer Knowledge2525
General English2525

सभी विषयों से बराबर-बराबर प्रश्न पूछे जाएंगे, इसलिए तैयारी करते समय हर विषय पर ध्यान देना जरूरी है।

How to Apply Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को NATS और NAPS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के अप्रेंटिस विज्ञापन के लिए आवेदन करना होगा। 
  • जब आवेदन सफल हो जाएगा, तो उम्मीदवार को BFSI SSC की तरफ से ईमेल मिलेगा, जिसमें आगे का फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
  • फिर आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Start Date 19 May 2026
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Last Date 08 June 2026 
Bank of Baroda Apprentice Bharti 2026 NotificationDownload Here
Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Apply Now Apply Here
Official Websitebankofbaroda.bank.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X