Army Agniveer Answer Key 2025: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 हाल ही में समाप्त हुई है और अब लाखों उम्मीदवारों की नजरें Indian Army Agniveer Answer Key 2025 पर टिकी हैं। यह उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जल्द ही जारी होने वाली है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप Agniveer Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, और आंसर की कब तक जारी हो जाएगी। साथ ही हम फिजिकल टेस्ट के नए नियमों और उनकी खासियतों पर भी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जिसे आप ध्यानपूर्वक देख सकते हैं।
Indian Army Agniveer Recruitment 2025 के तहत विभिन्न पदों जैसे जनरल ड्यूटी (GD) टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, नर्सिंग सहायक, और महिला सैन्य पुलिस के लिए लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई। यह परीक्षा Common Entrance Exam (CEE) के रूप में देश भर में 13 भाषाओं में हुई जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। अब सभी उम्मीदवार बेसब्री से Army Agniveer Answer Key 2025 और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तर कुंजी 13 जुलाई 2025 तक जारी हो सकती है, जबकि परिणाम 20 या 21 जुलाई तक आने की संभावना है।
Overview of Army Agniveer Answer Key 2025
Name of Article | Army Agniveer Answer Key 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Indian ARMY |
Exam Date | 30 June to 10 July 2025 |
Who Can Apply | All Male and Female candidates |
Importance of Army Agniveer Answer Key
Army Agniveer Answer Key 2025 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह अनंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को उनके द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच करने और अनुमानित अंक निकालने में मदद करती है। इसके जरिए आप अपनी परीक्षा के प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट, की तैयारी शुरू कर सकते हैं। भारतीय सेना पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करती है जिसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Physical Test
लिखित परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक हासिल करेंगे उन्हें Agniveer Physical Test के लिए बुलाया जाएगा। इस बार फिजिकल टेस्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं खासकर 1600 मीटर की दौड़ के नियमों में। पहले जहां दौड़ को 5 मिनट 45 सेकंड में पूरा करना होता था अब इसे चार ग्रुप में बांटा गया है और उम्मीदवारों को 6 मिनट 15 सेकंड तक का समय मिलेगा। यह बदलाव तकनीशियन, ट्रेड्समैन, और ऑफिस असिस्टेंट जैसे पदों के लिए अधिक योग्य उम्मीदवारों को मौका देने के लिए किया गया है।
दौड़ के नए नियम
- ग्रुप 1: 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60 अंक।
- ग्रुप 2: 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 48 अंक।
- ग्रुप 3: 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 36 अंक।
- ग्रुप 4: 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक।
अन्य फिजिकल टेस्ट
- पुल-अप्स: ग्रुप के आधार पर 6 से 10 पुल-अप्स करने होंगे, जिनके लिए 16 से 40 अंक मिलेंगे।
- लंबी कूद: 9 फीट की कूंद क्वालिफाइंग होगी।
- जिग-जैग बैलेंस टेस्ट: इसे केवल पास करना होगा।
ये टेस्ट उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति को परखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। फिजिकल टेस्ट की रैली 8 या 9 नवंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है।
रिजल्ट और अगले चरण
Indian Army Agniveer Result 2025 के 20 या 21 जुलाई तक घोषित होने की संभावना है। परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
Easy steps to Download Indian Army Agniveer Answer Key
Indian Army Agniveer Answer Key 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Agniveer Answer Key 2025” या “What’s New” सेक्शन में संबंधित लिंक ढूंढें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड, दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
इस प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें ताकि आप आसानी से अपनी Army Agniveer Answer Key 2025 प्राप्त कर सकें। अगर आपको उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि नजर आती है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Army Agniveer Answer Key 2025 Important Links
Army Agniveer Exam Date 2025 | 30 June to 10 July 2025 |
Download Army Agniveer Answer Key 2025 | Coming Soon |
Official Website | police.rajasthan.gov.in |
Website Home | indiagovtexam.in |
निष्कर्ष- Indian Army Agniveer Answer Key 2025 जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह न केवल आपके प्रदर्शन का आकलन करने में मदद करेगी बल्कि अगले चरण की तैयारी के लिए भी दिशा-निर्देश देगी। अगर आप भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं तो इस अवसर को पूरी मेहनत और लगन के साथ हासिल करें। नियमित अपडेट के लिए joinindianarmy.nic.in पर नजर रखें और अपनी तैयारी को और मजबूत करें।