WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली 4960 पदों के लिए भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड यानी बीपीएनएल ने “स्वस्थ पशु सुरक्षित पशुपालक” योजना के तहत नई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में डेयरी विस्तार अधिकारी, डेयरी विकास अधिकारी और डेयरी समन्वयक जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 मई 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4960 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी विकास से जुड़े कार्य करने होंगे। इसके साथ ही पशुपालकों को बीमा सुविधा की जानकारी देना, निगम के उत्पादों का प्रचार करना और पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और प्रशिक्षण शामिल रहेगा। खास बात यह है कि 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार भी अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Overview

OrganizationBharatiya Pashupalan Nigam Limited
Scheme NameSwasth Pashu Surakshit Pashupalak Yojana
Recruitment NameBPNL Recruitment 2026
Total Vacancies4960 Posts
Post NamesDairy Extension Officer, Dairy Development Officer, Dairy Coordinator
Application ModeOnline
Last Date to Apply28 May 2026 (05:00 PM)
Educational Qualification10th / 12th / Graduation Pass
Age Limit (Dairy Extension Officer)25 to 45 Years
Age Limit (Dairy Development Officer)21 to 40 Years
Age Limit (Dairy Coordinator)18 to 40 Years
Selection ProcessOnline Exam, Interview & Training
Online Exam Questions60 Questions
Exam Duration30 Minutes
Negative MarkingNo Negative Marking
Insurance BenefitAccident Insurance up to ₹2.5 Lakh
Application Fee (Dairy Extension Officer)₹944
Application Fee (Dairy Development Officer)₹826
Application Fee (Dairy Coordinator)₹708

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। डेयरी एक्सटेंशन ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं डेयरी डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए आवेदन फीस 826 रुपये रखी गई है। इसके अलावा डेयरी कोऑर्डिनेटर पद के लिए उम्मीदवारों को 708 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन शुल्क में 18% GST शामिल है और सभी वर्गों के लिए शुल्क समान रखा गया है।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग तय की गई है। डेयरी विस्तार अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं डेयरी विकास अधिकारी पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा डेयरी समन्वयक पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख को आधार मानकर की जाएगी।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Education Qualification

Post NamePostsQualification
Dairy Extension Officer160Graduation
Dairy Development Officer80012th Pass
Dairy Coordinator400010th Pass

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

  • इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
  • ऑनलाइन परीक्षा में कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
  • परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े सवाल शामिल होंगे।
  • ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।
  • परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और एक दिन के प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 2.5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा लाभ भी दिया जाएगा।

How to Apply Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें और जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही तरीके से भरने होंगे। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
  • अब उम्मीदवार को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। फोटो और सिग्नेचर तय फॉर्मेट और साइज के अनुसार ही अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, वॉलेट या नेट बैंकिंग के जरिए फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Important Links

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Bharti 2026 NotificationDownload Here
Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now
Official Websitebharatiyapashupalan.com
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X