WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MCL Foreman Technician Recruitment 2026: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में मैं निकली 500 पदों के लिए भर्ती, देखें डिटेल 

MCL Foreman Technician Recruitment 2026: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की ओर से नई भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती में फोरमैन और टेक्नीशियन के पदों पर उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जो 7 मई 2026 से शुरू होकर 28 मई 2026 तक चलेगी।

यह भर्ती Coal India Limited की सहायक कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है। कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 150 पद फोरमैन और 350 पद टेक्नीशियन के लिए निर्धारित हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा।

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameMCL Recruitment 2026
Conducting OrganizationMahanadi Coalfields Limited
Parent CompanyCoal India Limited
Post NamesAssistant Foreman (Electrical), Technician (Electrician)
Total Vacancies500 Posts
Foreman Vacancies150 Posts
Technician Vacancies350 Posts
Application ModeOnline
Negative MarkingNo
Official WebsiteMCL Official Website

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1180 (जिसमें ₹1000 फीस और जीएसटी शामिल है) जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और पूर्व सैनिक (ESM) श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र एक निश्चित सीमा के भीतर होनी चाहिए। 28 मई 2026 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल तक की राहत मिलेगी।

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में दो तरह के पद शामिल किए गए हैं। पहला पद असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) का है, जिसमें कुल 150 सीटें हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। दूसरा पद टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) का है, जिसमें 350 पद रखे गए हैं और इसके लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

अगर वर्ग के हिसाब से पदों की बात करें, तो फोरमैन के 150 पदों में से 60 सामान्य, 15 ईडब्ल्यूएस, 24 एससी, 33 एसटी और 18 ओबीसी वर्ग के लिए तय किए गए हैं। वहीं टेक्नीशियन के 350 पदों में 140 सामान्य, 35 ईडब्ल्यूएस, 56 एससी, 77 एसटी और 42 ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न एक अंक का होगा।

पेपर को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले भाग में जनरल अवेयरनेस और एप्टीट्यूड से 20 सवाल होंगे, जबकि दूसरे भाग में संबंधित ट्रेड यानी टेक्निकल नॉलेज से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

How to Apply MCL Foreman Technician Recruitment 2026

  • इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को Mahanadi Coalfields Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Careers” सेक्शन खोलना होगा और वहां से भर्ती से जुड़ा लिंक चुनना होगा।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। 
  • फॉर्म भरते समय जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
  •  भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास जरूर सुरक्षित रखें।

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Important Links

MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Form Start Date 07 May 2026
MCL Foreman Technician Recruitment 2026 Form Last Date 28 May 2026
MCL Foreman Technician Bharti 2026 NotificationDownload Here
RBI JE Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now 
Official Websitewww.mahanadicoal.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X