UGC NET June Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी अब ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन और फीस दोनों पूरा कर लेना चाहिए।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी। यानी अभ्यर्थियों को यह परीक्षा ऑनलाइन सिस्टम पर देनी होगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या रिसर्च के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पाना चाहते हैं। इसके अलावा यूजीसी नेट स्कोर का उपयोग पीएचडी प्रवेश और उच्च शिक्षा से जुड़े कई शैक्षणिक अवसरों के लिए भी किया जाता है।
UGC NET June Notification Overview
| Conducting Body | National Testing Agency (NTA) |
| Exam Name | UGC NET June 2026 |
| Notification Release Date | 29 April 2026 |
| Application Start Date | 29 April 2026 |
| Last Date to Apply | 20 May 2026 |
| Mode of Exam | Computer Based Test (CBT) |
| Exam Duration | 180 Minutes (No Break) |
| Purpose of Exam | Eligibility Test for Assistant Professor and Junior Research Fellowship (JRF) |
| Application Fee | • General/OBC/EWS: ₹1150• OBC (Non-Creamy Layer): ₹600• SC/ST/PwD: ₹325 |
| Age Limit | • JRF: Maximum 30 years• Assistant Professor: No age limit |
| Educational Qualification | Master’s Degree with at least 55% (General) or 50% (Reserved categories) from a recognized university |
| Official Website | ugcnet.nta.nic.in |
Table of Contents
UGC NET June Notification Application Fee
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1150 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये रखी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) और थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
UGC NET June Notification 2026 Selection Process and Exam Pattern
यूजीसी नेट परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर के माध्यम से पेपर देना होता है। इस परीक्षा में कुल दो पेपर शामिल होते हैं और दोनों एक ही दिन लगातार आयोजित किए जाते हैं।
पहला पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होता है। इसमें उम्मीदवार की टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च क्षमता, तर्कशक्ति, समझ और सामान्य अकादमिक योग्यता को परखा जाता है। दूसरा पेपर उम्मीदवार के चुने हुए विषय पर आधारित होता है, यानी जिस विषय से अभ्यर्थी आवेदन करता है, उसी विषय से उससे प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूजीसी नेट में कुल 85 विषय शामिल हैं और उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार परीक्षा देते हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए द्वारा उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाती है, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होती है। इस दौरान दोनों पेपर बिना किसी ब्रेक के पूरे करने होते हैं। पेपर 1 में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 100 अंकों के होते हैं। वहीं पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं, जो 200 अंकों के लिए निर्धारित हैं।
हर सवाल 2 अंकों का होता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाते। यही कारण है कि उम्मीदवार सभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश कर सकते हैं।
How to Apply UGC NET June Notification
- यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन फार्म जमा करना होगा इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
- आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके देखने के बाद ऑनलाइन आवेदन के बटन पर क्लिक करें उसके बाद आपके सामने नयापेज ओपन होगा।
- अब जो पेज ओपन होगा उसमें आवेदन फार्म से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी जिसमें सही से जानकारी को भरना है।
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
- उसके बाद आवेदन फार्म को एक बार सफलता पूर्ण चेक करें उसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें हुए आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करें।
UGC NET June Notification Important Links
| UGC NET June Online Form Start | 29 April 2026 |
| UGC NET June Online Form End | 20 May 2026 |
| UGC NET June Notification | Download Here |
| UGC NET June Apply Online | Apply Now |
| Official Website | ugcnet.nta.nic.in |
| Website Home | indiagovtexam.in |
