WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSSB Exam Calendar 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी 

RSSB Exam Calendar 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2026 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में बताया गया है कि आने वाले वर्ष में बोर्ड लगभग 44 अलग-अलग भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित करेगा। साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि कौन-सी भर्ती सीईटी (CET) के आधार पर होगी और किन भर्तियों में सीधी परीक्षा ली जाएगी। 

हाल ही में बोर्ड ने 20 सितंबर 2026 को संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है जिसमें सभी प्रस्तावित परीक्षाओं की तारीखें स्पष्ट रूप से दी गई हैं। इसके अलावा इस कैलेंडर में यह भी बताया गया है कि संबंधित परीक्षाओं के परिणाम लगभग किस समय जारी किए जाएंगे जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी और आगे की योजना पहले से बना सकें।

RSSB Exam Calendar 2026 OverView

Exam AuthorityRajasthan Staff Selection Board (RSSB / RSMSSB)
Exam Calendar Year2026
Total ExaminationsApprox. 44 Recruitment Exams
Exam TypesCET Based & Non-CET Based
CET LevelsGraduation Level, Senior Secondary Level
Calendar StatusOfficially Released
Revised Calendar Date20 September 2025
Exam PeriodJanuary 2026 to October 2026
Mode of ExaminationOffline / CBT (as per recruitment)
Reserved Exam Dates04 Oct 2026, 18 Oct 2026, 24–25 Oct 2026
Purpose of CalendarExam Date Planning & Preparation Guidance
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in

RSSB Exam Calendar 2026 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। इसके बाद समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) वर्ष 2025 की परीक्षा 20 से 22 फरवरी 2026 तक होगी। कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित की गई है। वहीं समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) का आयोजन 8 से 10 मई 2026 के बीच किया जाएगा। कर सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को रखी गई है।

 इसके अलावा लिपिक ग्रेड और कनिष्ठ सहायक भर्ती की परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को होगी। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त 2026 तथा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी। अंत में बोर्ड द्वारा कुछ तिथियां 4 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 24 से 25 अक्टूबर 2026 तक अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके।

Rajasthan Staff Selection Board Exam Calendar 2026

क्र.सं.परीक्षा का नामCET / Non-CETपरीक्षा तिथि
1कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026Non-CET18 अप्रैल 2026 (शनिवार)
2प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती (भूगोल)-2026Non-CET09 मई 2026 (शनिवार)
3प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)-2026Non-CET10 मई 2026 (रविवार)
4महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026CET (स्नातक)18 जून 2026 (गुरुवार)
5वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026CET (सीनियर सेकेंडरी)28 जून 2026 (रविवार)

How To Check RSSB Exam Calendar 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर दिए गए न्यूज़ सेक्शन पर क्लिक करें। चाहें तो कैंडिडेट कॉर्नर में जाकर एडवर्टाइजमेंट विकल्प भी चुन सकते हैं।
  • यहां आपको एग्जाम कैलेंडर 2026 से जुड़ा लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • अब इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और इसमें दी गई सभी परीक्षाओं की तिथियां व जानकारी ध्यान से देख लें।
RSSB New Exam Dates (05/01/2026)Download
RSSB New Exam Dates (20/09/2025)Download
RSSB Exam Calendar 2025 PDFDownload
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X