WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में निकली बिना परीक्षा बंपर भर्ती, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा 

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 51 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिस जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, यानी चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। देशभर के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत सेंट्रल रेलवे में मुंबई, भुसावल, पुणे और सोलापुर जैसे अलग-अलग क्लस्टर में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के नियमों के अनुसार की जा रही है जिसमें चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है और उम्मीदवार को फॉर्म भरते समय किसी एक क्लस्टर का चयन करना होगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Overview 

Organization NameCentral Railway
Post NameApprentice
Total Vacancies51 Posts
Application ModeOnline
Application Start Date10 March 2026
Last Date to Apply09 April 2026
Application Fee₹100 (GEN/OBC), No Fee (SC/ST/PwBD/Women)
Age Limit15 to 24 Years
Educational Qualification10th Pass (50% Marks) + ITI (Relevant Trade)
Selection ProcessMerit-Based (10th + ITI Marks), No Exam
Training Duration1 Year
Job LocationIndia
Official Websitecr.indianrailways.gov.in

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 10 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी वर्ग को 3 साल की राहत मिलेगी। वहीं दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी तय नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के अनुसार योग्यता तय की गई है। सभी पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना भी अनिवार्य है।

ट्रेडयोग्यता
Stenographer10वीं (50% अंक) + आईटीआई स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी)
Fitter10वीं (50% अंक) + आईटीआई फिटर
Mason10वीं (50% अंक) + आईटीआई मेसन
Mechanic (Refrigeration & AC)10वीं (50% अंक) + आईटीआई संबंधित ट्रेड

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Selection Process 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट बनाते समय 10वीं और आईटीआई के अंकों को मिलाकर उनका औसत लिया जाएगा और दोनों को बराबर महत्व दिया जाएगा। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

How to Apply RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी।
  •  सबसे पहले सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और वहां अप्रेंटिस से जुड़ा आवेदन लिंक चुनें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें। 
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही तरीके से भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और प्रमाणपत्र अपलोड करें। अगर शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Important Links

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Online Form Start10 March 2026
RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Online Form End9 April 2026
RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Notification Download Here
RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Official Websiterrccr.com
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X