WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan PTET Notification 2026: राजस्थान पीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें डिटेल 

Rajasthan PTET Notification 2026: राजस्थान पीटीईटी 2026 के लिए आधिकारिक सूचना विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

यह परीक्षा बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होती है और प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है। मेरिट के अनुसार कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। जिन अभ्यर्थियों के अंक अधिक होते हैं उन्हें बेहतर और पसंदीदा कॉलेज मिलने की संभावना रहती है जबकि कम अंक होने पर दूरस्थ या कम पसंदीदा कॉलेज मिल सकता है। बहुत कम अंक होने की स्थिति में सीट मिलना कठिन हो सकता है।

राजस्थान पीटीईटी के अंतर्गत दो प्रकार के बी.एड. कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। पहला दो वर्षीय बी.एड. कार्यक्रम और दूसरा चार वर्षीय एकीकृत बी.एड. पाठ्यक्रम है। दोनों कोर्स के लिए परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाती है। परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का चयन उनके अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

Rajasthan PTET Notification 2026 Overview

Exam NameRajasthan PTET 2026
Conducting AuthorityVardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota
Courses Offered2-Year B.Ed & 4-Year Integrated B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed
Application ModeOnline
Online Application Start Date20 February 2026
Online Application Last Date20 March 2026
Application Fee (Single Course)₹500
Application Fee (Both Courses)₹1000
Exam ModeOffline (OMR Based)
Total Marks600 Marks
Total Questions200 Questions
Exam Duration3 Hours
Negative MarkingNo
Selection ProcessWritten Exam + Counselling
Official Websiteptetvmoukota.in
Article Source Websiteindiagovtexam.in

Rajasthan PTET Notification 2026 Application Fees

राजस्थान पीटीईटी में आवेदन करने के लिए कोर्स के अनुसार शुल्क तय किया गया है। यदि उम्मीदवार केवल एक कोर्स के लिए आवेदन करता है तो उसे 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं दोनों कोर्स के लिए आवेदन करने पर 1000 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

Rajasthan PTET Notification 2026 Education Qualification

राजस्थान पीटीईटी में दो वर्षीय बी.एड. और चार वर्षीय एकीकृत बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। दोनों कोर्स में प्रवेश लेने के लिए पात्रता मानदंड भिन्न हैं जिन्हें आवेदन करने से पहले ध्यान से देख लेना चाहिए।

2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए योग्यता

दो वर्षीय बी.एड. में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पास होना जरूरी है।
आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, दिव्यांग, विधवा या तलाकशुदा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
यदि विशेष श्रेणी के किसी अभ्यर्थी के 45 प्रतिशत से कम अंक हैं, तो वह इस कोर्स के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

4 वर्षीय एकीकृत बी.ए.बी.एड. / बी.एससी.बी.एड. के लिए योग्यता

चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करनी होगी।
आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:- राजस्थान के बाहर के राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी में ही माना जाएगा। साथ ही उनके लिए कुल सीटों में से केवल 5 प्रतिशत सीटें निर्धारित होती हैं।

Rajasthan PTET Notification 2026 Important Documents

राजस्थान पीटीईटी के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। साथ ही मूल निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र जो संबंधित श्रेणी के अनुसार मांगे जाएं आवेदन के समय प्रस्तुत करने होंगे।

Rajasthan PTET Notification 2026 Exam Pattern

राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा में कुल चार खंड शामिल होते हैं। यह परीक्षा 600 अंकों की होती है, जिसमें लगभग 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं और परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाते।

प्रश्न पत्र के चार भाग इस प्रकार हैं —
• मानसिक क्षमता से 50 प्रश्न (150 अंक)
• शिक्षण अभिरुचि और योग्यता से 50 प्रश्न (150 अंक)
• सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न (150 अंक)
• भाषा दक्षता से 50 प्रश्न (150 अंक)

ध्यान देने योग्य बात यह है कि शिक्षण योग्यता वाले भाग में उत्तर की सटीकता के आधार पर 3, 2, 1 या 0 अंक दिए जा सकते हैं।

How To Apply Rajasthan PTET Notification 2026

  • सबसे पहले राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां उपलब्ध अधिसूचना (नोटिफिकेशन) डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी शर्तों व निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलने पर मांगी गई जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक जानकारी सही तरीके से भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी दोबारा जांचने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • अंत में भरे हुए आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके।

Rajasthan PTET Notification 2026 Important Links

Rajasthan PTET Notification 2026 Online Form Start20 February 2026
Rajasthan PTET Notification 2026 Online Form End20 March 2026
Rajasthan PTET Notification 2026 NotificationDownload Here
Rajasthan PTET Notification 2026 Apply OnlineApply Now 
Official Websiteptetvmoukota.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X