WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर ने डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जून 2026 तय की गई है, जबकि कोर्स फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 रखी गई है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को क्रिमिनोलॉजी, पुलिस प्रशासन और साइबर सिक्योरिटी जैसे कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। ये कोर्स खासतौर पर उन युवाओं के लिए उपयोगी माने जा रहे हैं जो भविष्य में पुलिस, सुरक्षा या साइबर क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया भी विस्तार से बताई गई है। इसमें नए उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन करना, लॉगिन करना, आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और ऑनलाइन फीस जमा करना जैसी सभी स्टेप्स शामिल हैं। ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Overview

यह प्रवेश प्रक्रिया सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर की ओर से आयोजित की जा रही है। इसके तहत अलग-अलग डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा, जिनमें पुलिस प्रशासन, क्रिमिनोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल हैं।

DetailsInformation
Admission NameSPUP Diploma Admission 2026
UniversitySardar Patel University of Police Security & Criminal Justice
CoursesDiploma & Certificate Courses
Application ModeOnline
Admission Session2026
LocationJodhpur

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Dates

EventDate
Application Last Date25 June 2026
Course Fee Last Date30 June 2026

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Application Fees

CategoryFees
General / OBC / EWS / MBC₹200
SC / ST / PH₹100

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Educatiion Qualification

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साइबर सिक्योरिटी कोर्स के लिए कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और ऑपरेटिंग सिस्टम की समझ होना जरूरी बताया गया है।

Course NameModeDurationQualification
Diploma in CriminologyRegular / Private1 Year12th Pass
Diploma in Police AdministrationRegular / Private1 Year12th Pass
Diploma in Cyber SecurityRegular / Private1 Year12th Pass + Basic Computer Knowledge
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 Months12th Pass

Course Fees

Course NameModeCourse Fees
Diploma in CriminologyRegular₹10,000
Diploma in CriminologyPrivate₹8,500
Diploma in Police AdministrationRegular₹10,000
Diploma in Police AdministrationPrivate₹8,500
Diploma in Cyber SecurityRegular₹25,000
Diploma in Cyber SecurityPrivate₹15,000
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate₹10,000

पुलिस भर्ती में मिलेगा अतिरिक्त लाभ

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर से डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती में अतिरिक्त फायदा मिलता है। विश्वविद्यालय के पुलिस, सुरक्षा और साइबर से जुड़े कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक दिए जाते हैं, जिससे चयन में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित संबंधित कोर्स करने पर उम्मीदवारों को तय नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते हैं। यही वजह है कि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कई युवा इन कोर्सों को चुन रहे हैं, ताकि उन्हें भर्ती में अतिरिक्त लाभ मिल सके।

कोर्स / उपाधिअतिरिक्त अंक
एम.ए. / एम.एससी. क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं इससे संबंधित विषय10 अंक
सिक्योरिटी मैनेजमेंट व सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून विषय सहित) में बी.ए. / एलएलबी08 अंक
उपरोक्त विषयों में डिप्लोमा प्राप्त06 अंक

इस प्रकार विश्वविद्यालय से डिप्लोमा या डिग्री करने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य की पुलिस भर्ती परीक्षाओं में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Selection Process and Exam Pattern

  • इस एडमिशन प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं रखी गई है।
  • उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और आवेदन फॉर्म की जांच के आधार पर किया जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को अलग से एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी।
  • डिप्लोमा कोर्स की अवधि 1 साल तय की गई है, जिसमें कुल 2 सेमेस्टर होंगे। हर सेमेस्टर 6 महीने का रहेगा और प्रत्येक सेमेस्टर पूरा होने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी समय-समय पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • जो विद्यार्थी रेगुलर मोड से पढ़ाई करेंगे उनकी कक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में लगाई जाएंगी।
  • वहीं प्राइवेट मोड से कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित सामग्री ई-मेल के जरिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

How to Apply Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course

  • इस एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “New User Registration” विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करते समय अभ्यर्थी को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार की ई-मेल आईडी पर लॉगिन से जुड़ी जानकारी भेज दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी को वेबसाइट पर लॉगिन करके “New Application Form” खोलना होगा और अपनी पसंद का कोर्स चुनना होगा।
  • फिर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरने होंगे।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और जरूरत पड़ने पर जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  • विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन और पात्रता की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए कोर्स फीस जमा कराने की सूचना भेजी जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। यदि ई-मेल इनबॉक्स में सूचना दिखाई नहीं दे, तो उम्मीदवारों को Spam Folder भी जरूर चेक करना चाहिए।

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Links

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course NotificationDownload Here
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Apply OnlineDownload Here
Official Websitecetspup.in
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X