WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026: राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं, 12वीं पास 

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026: ज़िला रोज़गार कार्यालय भीलवाड़ा की ओर से राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 का नया नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत Security and Intelligence Services नीमच के माध्यम से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 8 मई 2026 तक अलग-अलग पंचायत समितियों में कैंप के रूप में आयोजित होगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को सीधे तय स्थान पर पहुंचकर कैंप में शामिल होना होगा और वहीं चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। जो युवा जल्दी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameRajasthan Camp Placement Recruitment 2026
Conducting AuthorityDistrict Employment Office Bhilwara
Hiring CompanySecurity and Intelligence Services (Neemuch)
PostsSecurity Guard, Supervisor
Application ModeNo Online Application (Direct Camp Participation)
Camp Dates27 April to 08 May 2026
Age Limit19 to 40 Years
Qualification (Security Guard)10th Pass
Qualification (Supervisor)12th Pass / Graduate
Height RequirementMinimum 168 cm
Weight Requirement56 to 90 kg
Selection ProcessPhysical Test → Document Verification
Camp Timing11:00 AM to 3:00 PM
Required DocumentsEducational Certificates, Aadhaar Card, 2 Passport Photos
Important NoteCandidates must attend camp directly on scheduled date

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा के भीतर आने वाले अभ्यर्थी ही इस कैंप प्लेसमेंट में भाग ले सकेंगे।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Education Qualification

इस कैंप भर्ती में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास या ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

शारीरिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना जरूरी है और उम्मीदवार शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होना चाहिए।

यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर तय तारीखों में आयोजित किया जाएगा। बदनोर में 27 अप्रैल, गंगरार में 28 अप्रैल, बेंगू में 29 अप्रैल, कपासन में 30 अप्रैल, डूंगला में 1 मई, भदेसर में 2 मई, राशमी में 4 मई, सरदारगढ़ में 5 मई, निम्बाहेड़ा में 6 मई और चित्तौड़गढ़ में 7 व 8 मई 2026 को कैंप लगाया जाएगा।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे कैंप प्लेसमेंट के दौरान किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा और उसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दोनों चरण पूरे होने के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए किसी भी तरह का ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को तय तारीख और स्थान पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सीधे कैंप में पहुंचना होगा।

कैंप में जाते समय अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं। ध्यान रखें कि आपके सभी दस्तावेज पूरे और सही होने चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Important Links

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Start Date 27 April 2026
Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Last Date 08 May 2026
Rajasthan Camp Placement Bharti 2026 NotificationDownload Here
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X