WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PNB Office Assistant Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के पदों हेतु भर्ती, अंतिम तिथि 10 फरवरी 

PNB Office Assistant Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मंडल कार्यालय, गुरुग्राम ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।

PNB Office Assistant Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NamePNB Office Assistant Vacancy 2026
OrganizationPunjab National Bank (PNB)
OfficeDivisional Office, Gurugram
Post NameOffice Assistant
Application ModeOffline
Application Start DateStarted
Last Date to Apply10 February 2026
Application FeeNo Fee (Free Application)
Eligible CandidatesMale & Female
Official Websitepnb.bank.in

PNB Office Assistant Recruitment 2026 Application Fees

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय में ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार बिना किसी फीस के मुफ्त में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

PNB Office Assistant Vacancy 2026 Age Limit

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिस असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। उम्र की गणना फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

PNB Office Assistant Recruitment 2026 Education Qualification

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए, जैसे एमएस वर्ड, एक्सेल, टैली और इंटरनेट का उपयोग। जिन उम्मीदवारों को बेसिक अकाउंटिंग का ज्ञान है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए और हिंदी व अंग्रेजी में टाइपिंग करने की सामान्य समझ भी आवश्यक है।

PNB Office Assistant Recruitment 2026 Selection Process

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिस असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सबसे पहले पात्रता की जांच की जाएगी। इसके बाद सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी को परखने के लिए एक लिखित परीक्षा ली जाएगी। चयन होने पर उम्मीदवार को शुरू में एक साल की अनुबंध अवधि पर रखा जाएगा और इसके लिए इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा। एक वर्ष पूरा होने के बाद उम्मीदवार के काम और प्रदर्शन के आधार पर अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। यदि कार्य संतोषजनक रहता है तो अभ्यर्थी को 60 वर्ष की आयु तक सेवा में रखा जा सकता है।

PNB Office Assistant Recruitment 2026 Salary

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिस असिस्टेंट भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये का निश्चित वेतन दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी का काम संतोषजनक रहता है तो सालाना 1,500 रुपये की वर्दी राशि भी मिलेगी। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन पर वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही यात्रा भत्ता 2,000 रुपये और मोबाइल भत्ता 300 रुपये प्रति माह भी प्रदान किया जाएगा।

How To Apply PNB Office Assistant Recruitment 2026

  • पंजाब नेशनल बैंक ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए सबसे पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें और अपना स्वयं प्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म पर लगाएं।
  • अब भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक सही लिफाफे में डालकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज दें। 
  • ध्यान रखें कि आपका आवेदन अंतिम तिथि से पहले या उसी दिन तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
PNB Office Assistant Recruitment 2026 StartStart
PNB Office Assistant Bharti 2026 Last Date10 February 2026
PNB Office Assistant Vacancy 2026 Application FormDownload Here
PNB Office Assistant Recruitment 2026 NotificationDownload Here
Official Websitepnb.bank.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X