WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NPCIL Recruitment 2026: एनपीसीआईएल में  निकली 245 पदों पर 10वी पास के लिए भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

NPCIL Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 245 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए देशभर से महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी।

यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत राजस्थान के रावतभाटा स्थित NPCIL साइट के लिए निकाली गई है, जिसमें आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बिना, सीधे आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा।

NPCIL Recruitment 2026 Overview

Organization NameNuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL)
Post NameITI Trade Apprentice
Total Vacancies245 Posts
Job LocationRawatbhata, Rajasthan
Application ModeOnline
Online Application Start Date26 February 2026
Last Date to Apply18 March 2026
Age Limit18 to 24 Years
Educational Qualification10th Pass + ITI in Relevant Trade
Selection ProcessMerit Based (Based on ITI Marks)
ExamNo Written Exam
Official Websitenpcilcareers.co.in

NPCIL Recruitment 2026 Vacancy Details

TradeTotal Seats
Fitter68
Electrician68
Electronics Mechanic68
Programming & System Administration Assistant (COPA)10
Turner10
Machinist10
Welder11
Total245

Category-wise Vacancy Details

CategoryVacancies
SC41
ST31
OBC (NCL)49
EWS24
UR100
PwBD09

NPCIL Recruitment 2026 Age Limit

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 18 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।

NPCIL Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा और आईटीआई अंकों के साथ में पास रखी गई है।

NPCIL Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

अगर दो उम्मीदवारों के आईटीआई के अंक समान होते हैं, तो मेरिट तय करने के लिए पहले उनकी जन्मतिथि देखी जाएगी। यदि इसमें भी समानता रहती है, तो 10वीं कक्षा के अंकों को आधार बनाया जाएगा। इसके अलावा रावतभाटा साइट से लगभग 16 किलोमीटर के आसपास रहने वाले स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता भी दी जाएगी।

How to Apply NPCIL Recruitment 2026

  • सबसे पहले उम्मीदवार को National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS 2.0) पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म खोलें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म भरते समय अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • ध्यान रखें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है इसलिए इससे पहले ही फॉर्म पूरा कर लें।
NPCL Recruitment 2026 Online Form Start26 February 2026
NPCL Bharti 2026 Online Form End18 March 2026
NPCL Vacancy 2026 NotificationDownload Here
NPCL Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Official Websitenpcilcareers.co.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X