Indian Air Force Civilian Recruitment 2026: इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप ‘C’ सिविलियन भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन के भीतर तय की गई है।
यह भर्ती देश के अलग-अलग एयर फोर्स स्टेशनों के लिए निकाली गई है। इसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते फॉर्म सही तरीके से भरकर तय पते पर भेज दें, ताकि उनका आवेदन बिना किसी परेशानी के स्वीकार हो सके।
Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Name | Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 |
| Conducting Authority | Indian Air Force |
| Posts | LDC, Hindi Typist, Civilian Mechanical Transport Driver |
| Job Type | Group ‘C’ Civilian Posts |
| Application Mode | Offline |
| Last Date to Apply | Within 30 Days from Notification Date |
| Age Limit | 18–25 Years |
| Qualification | 10th / 12th Pass + Typing / Driving Skill |
| Pay Level | Level-2 |
Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Application Fees
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क रखा नहीं गया है।
Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Education Qualification
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है। एलडीसी पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और साथ में टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। हिंदी टाइपिस्ट के लिए भी 12वीं पास योग्यता मांगी गई है, लेकिन इसमें हिंदी टाइपिंग आना जरूरी है। वहीं ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इन सभी पदों के लिए वेतनमान लेवल-2 के अनुसार दिया जाएगा।
Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern
इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। इसके बाद सही पाए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें आगे स्किल टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
How to Apply Indian Air Force Civilian Recruitment 2026
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को तय प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य होगा।
पूरा आवेदन तैयार होने के बाद इसे संबंधित एयर फोर्स स्टेशन के पते पर भेजना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF ……” के साथ अपनी कैटेगरी भी साफ-साफ लिखनी जरूरी है।
Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Important Links
| Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Start Date | 02 May 2026 |
| Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Last Date | 1 June 2026 |
| Indian Air Force Civilian Bharti 2026 Notification | Download Here |
| Indian Air Force Civilian Vacancy 2026 Application Form | Coming Soon |
| Official Website | indianairforce.nic.in |
| Website Home | indiagovtexam.in |
