WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan DLSA Recruitment 2026: राजस्थान डीएलएसए पैरा लीगल वालंटियर भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें डिटेल

Rajasthan DLSA Recruitment 2026: राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से पैरालीगल वालंटियर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है और इसके लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिए जा रहे हैं। आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन के साथ ही उपलब्ध कराया गया है। इस भर्ती में जिलेवार अलग-अलग सूचनाएं जारी की जा रही हैं इसलिए हर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग रखी गई है। इच्छुक 10वीं पास अभ्यर्थी अपने जिले से संबंधित नोटिफिकेशन देखकर आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan DLSA Recruitment 2026 Overview

Recruitment NameRajasthan DLSA Recruitment 2026
OrganizationDistrict Legal Services Authority (DLSA)
Post NameParalegal Volunteer
Total VacanciesDistrict-wise
Job LocationRajasthan (District-wise)
Mode of ApplicationOffline
Duty LocationSame District as Applied
Application Start DateAs per District Notification
Last Date to ApplyVaries District-wise
Official Websiteecourts.gov.in

Rajasthan DLSA Recruitment 2026 Application Fees

राजस्थान डीएलएसए भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, यानी उम्मीदवार बिना कोई फीस दिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan DLSA Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी इस आयु सीमा को पूरा करते हैं वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan DLSA Recruitment 2026 Education Qualification

राजस्थान डीएलएसए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने और लिखने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

उम्मीदवार को अच्छे चरित्र का होना आवश्यक है जिसके लिए रिश्तेदारों को छोड़कर दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जारी किए गए चरित्र प्रमाण पत्र जमा करने होंगे जो छह महीने से ज्यादा पुराने न हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है ताकि वह अपने सामान्य कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर सके।

इस भर्ती में कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जैसे सेवानिवृत्त शिक्षक या सरकारी कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू के छात्र या शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, कानून के छात्र (जो वकील के रूप में नामांकित न हों), गैर-राजनीतिक संगठनों से जुड़े सदस्य तथा स्वयंसेवी संस्थाओं या महिला समूहों के सदस्य।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को अपने क्षेत्र से संबंधित निवास प्रमाण भी देना होगा जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी या निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति। इसके अलावा एक शपथ पत्र भी देना अनिवार्य है जिसमें यह बताया गया हो कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

Rajasthan DLSA Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान डीएलएसए पैरालीगल वालंटियर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें चयनित घोषित किया जाएगा और जिस जिले के लिए भर्ती निकली है उसी जिले में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही चयनित वालंटियर को एक पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा।

How To Apply Rajasthan DLSA Recruitment 2026

  • राजस्थान डीएलएसए भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन तरीके से करना होगा जिसे आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 
  • सबसे पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें जिसका सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरें इसके अलावा साथ में आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करें।
  • अब तय जगह पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और हस्ताक्षर करें। इसके बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक उपयुक्त लिफाफे में रखें।
  • अंत में इस आवेदन फॉर्म को अपने जिले के लिए निर्धारित अंतिम तारीख से पहले नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर स्वयं जाकर जमा कर दें।
Rajasthan DLSA Recruitment 2026 Form StartStart
Rajasthan DLSA Bharti 2026 Last Dateप्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग है
Rajasthan DLSA Jodhpur Vacancy 2026 NotificationDownload Here
Rajasthan DLSA Jhalawar Recruitment 2026 NotificationDownload Here
Rajasthan DLSA Sawai Madhopur Recruitment 2026 NotificationDownload Here 
Official Websiteecourts.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X