WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NABARD Recruitment 2026: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें डिटेल 

NABARD Recruitment 2026: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की ओर से नाबार्ड भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवार 17 जनवरी से 3 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल को करवाई जाएगी। इस भर्ती में देशभर से महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है।

NABARD Recruitment 2026 OverView

Name of RecruitmentNABARD Recruitment 2026
OrganizationNational Bank for Agriculture and Rural Development
Post NameDevelopment Assistant & Development Assistant (Hindi)
Job LocationAll India
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date17 January 2026
Last Date to Apply03 February 2026
Prelims Exam Date21 February 2026
Mains Exam Date12 April 2026
Gender EligibilityMale & Female
Official Websitewww.nabard.org

NABARD Recruitment 2026 Application Fees

नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹550 शुल्क जमा करना होगा। वहीं बाकी सभी आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 रखा गया है। सभी अभ्यर्थियों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा।

NABARD Recruitment 2026 Age Limit 

नाबार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी प्रावधानों के तहत छूट दी जाएगी।

NABARD Recruitment 2026 Education Qualification

नाबार्ड भर्ती में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। डेवलपमेंट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक स्तर पर हिंदी या अंग्रेजी विषय में पढ़ाई की होना जरूरी रखा गया है।

NABARD Vacancy 2026 Selection Process

नाबार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

How To Apply NABARD Recruitment 2026

  • सबसे पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी जानकारी समझ लें।
  •  इसके बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें, जिससे आप आईबीपीएस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • अब यहां Registration पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म खुलने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। 
  • इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • भुगतान पूरा होने के बाद Final Submit पर क्लिक करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक सुरक्षित प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
NABARD Recruitment 2026 Online Form Start17 January 2026
NABARD Recruitment 2026 Online Form End03 February 2026
NABARD Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now  
NABARD Bharti 2026 NotificationDownload Here
Official Websitewww.nabard.org
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X