WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NCERT Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में निकली 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती, आवेदन शुरू 

NCERT Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 173 नॉन-टीचिंग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास 12वीं पास, डिप्लोमा और डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। एनसीईआरटी नॉन-टीचिंग भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी तय की गई है।

NCERT Recruitment 2026 Overview

Recruitment NameNCERT Recruitment 2026
OrganizationNational Council of Educational Research and Training (NCERT)
Post TypeNon-Teaching Posts
Total Vacancies173 Posts
Job LocationAcross India
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date27 December 2025
Last Date to Apply30 January 2026
Educational Qualification10th Pass, 12th Pass, Diploma & Degree (Post-wise)
Selection ProcessWritten Test, Interview, Document Verification & Medical Exam
Official Websitencert.nic.in

NCERT Recruitment 2026 Application Fee

एनसीईआरटी गैर-शैक्षणिक भर्ती में आवेदन शुल्क पद के स्तर के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। लेवल 10 से 12 के पदों के लिए उम्मीदवारों को ₹1500 आवेदन शुल्क देना होगा। लेवल 6 और 7 के पदों के लिए यह शुल्क ₹1200 रखा गया है जबकि लेवल 2 से 5 के पदों पर आवेदन करने के लिए ₹1000 शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

NCERT Recruitment 2026 Age Limit

एनसीईआरटी गैर-शैक्षणिक भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा कुछ पदों के लिए 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 16 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

NCERT Recruitment 2026 Education Qualification

एनसीईआरटी गैर-शैक्षणिक भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास होना पर्याप्त है जबकि कई पदों पर डिप्लोमा या स्नातक डिग्री की आवश्यकता रखी गई है। वहीं कुछ पदों के लिए संबंधित कार्य का अनुभव भी मांगा गया है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसकी पूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ध्यान से देख लें।

Selection Process

एनसीईआरटी गैर-शैक्षणिक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अंत में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इन सभी चरणों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

How to Apply NCERT Recruitment 2026

  • सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां उपलब्ध Non-Academic Recruitment 2025-26 से जुड़ा पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। 
  • इसके बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें जिससे रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • भुगतान पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
NCERT Recruitment 2026 Online Form Start27 December 2025
NCERT Vacancy 2026 Last Date30 January 2026
NCERT Bharti 2026 Official Notification
NCERT Recruitment 2026 Apply Now Apply Now
Official Websitencert.nic.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X