Rajasthan Kendriya University Bharti 2026: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने गैर-शैक्षणिक पदों पर नई भर्तियों के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आज यहां साझा की जा रही है। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में नौकरी करने के इच्छुक हैं उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मेडिकल ऑफिसर, प्राइवेट सेक्रेटरी, टेक्निकल असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, लैबोरेटरी अटेंडेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 27 जनवरी 2026 तय की गई है।
Table of Contents
Rajasthan Kendriya University Bharti 2026 Application Fee
राजस्थान केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹1500 का शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 तय किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा।
Rajasthan Kendriya University Bharti 2026 Age Limit
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30, 32 और 35 वर्ष तय की गई है। वहीं मेडिकल ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित पद की आयु सीमा अवश्य जांच लें।
Rajasthan Kendriya University Bharti 2026 Education Qualification
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है साथ ही आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अपर डिवीजन क्लर्क पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक रखा गया है। वहीं लैब से जुड़े पदों के लिए भी अलग-अलग योग्यता तय की गई है। लैबोरेटरी असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जबकि कुछ तकनीकी पदों के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री मांगी गई है। अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है जिसे आवेदन से पहले जरूर देख लेना चाहिए।
How To Apply Rajasthan Kendriya University Bharti 2026
- राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है।
- आवेदन करने के लिए नीचे दिया गया आधिकारिक लिंक खोलें और सबसे पहले आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फीस जमा होने के बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
- इसके बाद इस प्रिंट किए गए फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जोड़कर आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर डाक के माध्यम से अंतिम तारीख से पहले भेज दें।
Rajasthan Kendriya University Bharti 2026 Apply Link
| Online Apply Link | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Website Home | indiagovtexam.in |
