web statistics
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSSB Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड नया एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां से करें डाउनलोड 

RSSB Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने हाल ही में वर्ष 2025-26 के लिए एक नया और संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है जो नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। यह कैलेंडर 12 मई 2025 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया जिसमें 21 महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की तारीखें समय और आयोजन के तरीके की जानकारी शामिल है। इस लेख में हम कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड हर साल विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है और इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को समय पर सही जानकारी देना बोर्ड की प्राथमिकता होती है। इस बार का नया कैलेंडर पहले जारी किए गए कैलेंडर का संशोधित संस्करण है जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इस कैलेंडर में 21 भर्ती परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।

कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें?

नया एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद वहां होमपेज पर आपको “लेटेस्ट न्यूज” या “एग्जाम कैलेंडर” का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करें जो आपको कैलेंडर की पीडीएफ फाइल तक ले जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें। ध्यान रखें कि केवल आधिकारिक वेबसाइट से ली गई जानकारी ही वैध मानी जाएगी इसलिए सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत स्रोतों पर भरोसा न करें।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया कैलेंडर यहां से डाउनलोड करें

Leave a comment