WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026: भारतीय सेवा में निकली 144वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए भर्ती, नोटिफिकेशन जारी 

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026: भारतीय सेना ने 144वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-144) जनवरी 2027 बैच के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में प्रशिक्षण दिया जाएगा और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सेना में स्थायी कमीशन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 11 जून 2026 दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

इस भर्ती के जरिए कुल 30 पद भरे जाएंगे। इसमें सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल जैसी विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल जांच होगी। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को करीब ₹56,400 प्रति माह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Overview 

OrganizationIndian Army
Course NameTechnical Graduate Course (TGC-144)
BatchJanuary 2027
Total Vacancies30 Posts
Application ModeOnline
Application Start Date13 May 2026
Last Date to Apply11 June 2026 (3:00 PM)
Training LocationIndian Military Academy (IMA), Dehradun
Educational QualificationBE/B.Tech / M.Sc (Computer Science)
Eligible CandidatesUnmarried Male Engineering Graduates
Age Limit20 to 27 Years
Date of Birth Range02 Jan 2000 to 01 Jan 2007 (Approx.)
Selection ProcessShortlisting, SSB Interview, Medical Test
Interview Duration5 Days (Stage-1 & Stage-2)
Stipend During Training₹56,400 per Month
Commission TypePermanent Commission
Official WebsiteIndian Army Official Website

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि के अनुसार देखें तो अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2000 के बाद और 1 जनवरी 2007 से पहले होना जरूरी है, तभी वह इस भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा।

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में BE या B.Tech की डिग्री होना जरूरी है। कंप्यूटर साइंस से जुड़े उम्मीदवारों के लिए M.Sc डिग्री भी मान्य है। जो अभ्यर्थी अभी अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 1 जनवरी 2027 तक अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा।

पदों को अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं के अनुसार बांटा गया है, जो इस प्रकार है:

Engineering StreamPosts
Civil08
Computer Science06
Electrical02
Electronics06
Mechanical06
Other Engineering Streams02

उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित शाखा में आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। जो अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें आगे एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू करीब 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें दो चरण (स्टेज-1 और स्टेज-2) शामिल होंगे।

इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी। इसके बाद सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा।

How to Apply Indian Army TGC 144 Recruitment 2026

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद “Officer Entry Apply/Login” वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 
  • अगर पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद “Technical Graduate Course (TGC-144)” के सामने दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। 
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट और डिग्री से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें। 
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Important Links

Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Start Date 13 May 2026
Indian Army TGC 144 Recruitment 2026 Last Date 11 June 2026 
Indian Army TGC 144 Bharti 2026 NotificationDownload Here
Indian Army TGC 144 Vacancy 2026 Apply Now Apply Here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
Website Home indiagovtexam.in

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X