WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Army CSBO Recruitment 2026: भारतीय सेवा में निकली CSBO ग्रेड-II के पदों हेतु बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास 

Indian Army CSBO Recruitment 2026: भारतीय सेना के 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) ने CSBO ग्रेड-II भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर (CSBO) ग्रुप ‘C’ के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 5 जून 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म ईमेल के जरिए भेजना होगा।

इस भर्ती के तहत कुल 190 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Overview 

OrganizationIndian Army (2 Signal Training Centre, Panaji, Goa)
Recruitment NameCSBO Grade-II Recruitment 2026
Post NameCivilian Switch Board Operator (CSBO) Grade-II
Total Vacancies190 Posts
Application ModeOffline (Email Submission)
Application Start Date02 May 2026
Last Date to Apply05 June 2026 (11:59 PM)
Educational Qualification10th Pass + 6 Months PBX/EPABX Experience
Preferred SkillsKnowledge of Hindi & English
Age Limit18 to 25 Years
Age RelaxationOBC: 3 Years, SC/ST: 5 Years, PwD: 10 Years, Ex-Servicemen: As per Rules
Selection ProcessWritten Exam & Skill Test
Exam Pattern100 Marks (4 Sections of 25 Marks Each)
Skill TestQualifying Only
Job TypeGroup ‘C’ Government Job
SalaryAs per 7th Pay Commission
Application SubmissionEmail to sunshine.rise@nic.in
Official NotificationAvailable

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 3 साल, एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 साल तक की छूट मिलेगी, वहीं पूर्व सैनिकों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में राहत दी जाएगी।

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास PBX या EPABX बोर्ड चलाने का कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए और उसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। जो उम्मीदवार हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं, उन्हें चयन में प्राथमिकता मिल सकती है। इस भर्ती में CSBO ग्रेड-II के कुल 190 पद रखे गए हैं, जिनके लिए ऊपर बताई गई योग्यता आवश्यक है।

Category Wise Vacancy

CategoryPosts
UR94
SC22
ST12
OBC43
EWS19
PwBD12
Ex-Servicemen20

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी।

परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे और हर विषय से बराबर अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे:

SubjectMarks
General Intelligence & Numerical Aptitude25
General Awareness25
General English25
Logic & Reasoning25

प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, ताकि सभी उम्मीदवार आसानी से परीक्षा दे सकें। लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह स्किल टेस्ट सिर्फ योग्यता जांचने के लिए होगा, इसमें नंबर नहीं जोड़े जाएंगे। अंत में फाइनल चयन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही तय किया जाएगा।

How to Apply Indian Army CSBO Recruitment 2026

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को Adobe Acrobat Reader में ही खोलना जरूरी है, तभी आप इसे सही तरीके से भर पाएंगे।

फॉर्म खोलने के बाद अपनी सभी जानकारी बड़े अक्षरों (Capital Letters) में भरें और उसे “CSBO_YourFullName.pdf” नाम से सेव कर लें। साथ ही अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें।

इसके बाद भरा हुआ फॉर्म और सभी दस्तावेज आधिकारिक ईमेल आईडी sunshine.rise@nic.in पर भेज दें। ईमेल भेजते समय उसका विषय “CSBO Application – Candidate Name” लिखना न भूलें।

आवेदन भेजने से पहले एक बार सारी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि अधूरा या गलत फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Important Links

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Start Date 02 May 2026
Indian Army CSBO Recruitment 2026 Last Date 05 June 2026
Indian Army CSBO Bharti 2026 NotificationDownload Here
Indian Army CSBO  Vacancy 2026 Apply NowApply via Email: sunshine.rise@nic.in 
Official Websitewww.indianarmy.nic.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X