WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NEET UG Answer key 2026: नीट यूजी सम्भावित आंसर की जारी, यहां से डाउनलोड करें

NEET UG Answer key 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। परीक्षा देशभर के सभी निर्धारित केंद्रों पर सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो चुकी है। अब परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों की नजर आंसर की पर टिकी हुई है।

परीक्षा देने वाले छात्र अब यह जानना चाहते हैं कि NEET UG 2026 की आंसर की कब जारी होगी और उसे कैसे चेक किया जा सकेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अगला सबसे बड़ा अपडेट आंसर की से जुड़ा ही माना जा रहा है।

यहां नीचे NEET UG Answer Key 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है, ताकि उम्मीदवार स्टेप बाय स्टेप समझ सकें कि आंसर की कब आएगी और उसे कैसे डाउनलोड करना है।

NEET UG Answer key 2026 OverView

Conducting BodyNational Testing Agency (NTA)
Course NameNational Eligibility cum Entrance Test (UG)
Application Start Date08 February 2026
Last Date to Apply11 March 2026
Exam City Slip Date12 April 2026
Admit Card Release Date26 April 2026
Exam Date03 May 2026
Answer Key StatusTo Be Released
Answer Key ModeOnline
Login DetailsApplication Number / Password
Official WebsiteNTA Official Portal

NEET UG Answer key 2026 Latest News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। परीक्षा देशभर के सभी केंद्रों पर तय समय के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। अब परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार आंसर की का इंतजार कर रहे हैं।

NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 11 मार्च 2026 तक चली। इसके बाद एनटीए ने परीक्षा की तारीख घोषित की। परीक्षा शहर की जानकारी 12 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे। इसके बाद 3 मई को परीक्षा आयोजित की गई।

अब परीक्षा पूरी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। NTA कुछ समय बाद NEET UG 2026 की ऑफिशियल आंसर की जारी करेगा। आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही सही उत्तरों की अंतिम पुष्टि मानी जाएगी।

फिलहाल कई कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों ने संभावित आंसर की जारी की है। छात्र इन अनौपचारिक उत्तर कुंजियों की मदद से अपने अनुमानित अंक देख सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि उनके कितने उत्तर सही या गलत हो सकते हैं। हालांकि अंतिम और मान्य आंसर की वही मानी जाएगी, जो NTA द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

नीट यूजी आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • NEET UG आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की से जुड़ा लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड भरना होगा।
  • सभी जानकारी सही दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड करके देख सकते हैं।

NEET UG Answer key 2026 Important Links

NEET UG Question Paper 2026 Download Download Here
NEET UG Answer key 2026 DownloadDownload Here
Official Websiteneet.nta.nic.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X