WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड, यहां से चेक करें

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर नई अपडेट सामने आ गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार लैब असिस्टेंट परीक्षा 9 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य रहेगा और इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, तिथि और समय को ध्यान से जांच लें।

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 OverView

Organization NameRajasthan Staff Selection Board (RSMSSB)
Post NameLab Assistant (Geography & Science)
Advertisement No.05/2026
Exam ModeOffline (OMR Based)
Exam Date09 & 10 May 2026
Exam CityTo be Released
Admit CardBefore Exam
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने विषय के अनुसार एग्जाम डेट देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 9 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। जियोग्राफी और साइंस दोनों विषयों के लिए अलग-अलग समय पर परीक्षा रखी गई है। परीक्षा कार्यक्रम की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह भर्ती कुल 804 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी रखा गया है।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार जियोग्राफी विषय की परीक्षा 9 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीं साइंस विषय का पहला पेपर 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद साइंस का दूसरा पेपर 10 मई को ही दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने विषय के अनुसार परीक्षा समय पहले से नोट कर लें।

Exam NameDateShift & Time
Lab Assistant (Geography)09 May 202611:00 AM to 02:00 PM
Lab Assistant (Science) Paper-I10 May 202610:00 AM to 12:00 PM
Lab Assistant (Science) Paper-II10 May 202603:00 PM to 05:00 PM

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 Download

राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। बोर्ड द्वारा रिपोर्टिंग का जो समय दिया गया है, उससे पहले पहुंचना जरूरी है, क्योंकि देरी होने पर प्रवेश रोका जा सकता है।

इसके साथ अभ्यर्थी अपना पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं। ध्यान रखें कि आईडी कार्ड पर लगी फोटो बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। यदि फोटो 3 साल या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे पहले अपडेट करवा लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की परेशानी न हो।

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 Kaise Download kare

  • राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • यहां अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Lab Assistant Exam City Admit Card NoticeExam Date
Rajasthan Lab Assistant Exam City Intimation Slip (2.5.2026)Exam City
Rajasthan Lab Assistant Exam Admit Card (5.5.2026)Admit Card
RSSB Official WebsiteRSSB
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X