WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026: सैनिक स्कूल झुंझुनू में निकली भर्ती,  योग्यता 10वीं पास, आवेदन शुरू 

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026: Sainik Schools Society के तहत Sainik School Jhunjhunu में नई भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती में जनरल एम्प्लॉई (रेगुलर) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, यानी उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 मई 2026 तय की गई है, इसलिए समय रहते फॉर्म भेजना जरूरी है।

इस भर्ती के तहत कुल 8 पद उपलब्ध हैं, जिनमें 3 पद सामान्य वर्ग और 5 पद ओबीसी वर्ग के लिए रखे गए हैं। यह मौका खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा है जो 10वीं पास हैं और प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल या गार्डनिंग जैसे कामों का अनुभव रखते हैं।

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameSainik School Jhunjhunu Recruitment 2026
Conducting BodySainik Schools Society
School NameSainik School Jhunjhunu
Post NameGeneral Employee (Regular)
Total Vacancies08 Posts
Category-wise PostsUR: 03, OBC: 05
Application ModeOffline (Speed Post)
Last Date to Apply09 May 2026
Qualification10th Pass
Age Limit18 to 50 Years (as on 31 May 2026)
Application Fee (General/OBC)₹500
Application Fee (SC/ST)₹250
Selection ProcessWritten Test → Skill Test
Desirable SkillsPlumbing, Electrical, Gardening, Cooking, Housekeeping
Additional QualificationITI Certificate (Preferred)
Required DocumentsCertificates, Photos, Self-addressed Envelope, Demand Draft
Important NoteOnly Speed Post applications are accepted

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026  Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस ₹250 रखी गई है।

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026  Age Limit

सैनिक स्कूल झुन्झनू भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र तय सीमा के भीतर होनी जरूरी है। 31 मई 2026 तक अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 50 साल के बीच होनी चाहिए।

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026  Qualification

इस भर्ती में जनरल एम्प्लॉई (रेगुलर) के पद के लिए कुल 8 सीटें रखी गई हैं और इसके लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इन पदों में से 3 सीटें सामान्य वर्ग के लिए और 5 सीटें ओबीसी वर्ग के लिए तय की गई हैं।

अगर उम्मीदवार के पास प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, गार्डनिंग, कुकिंग या हाउसकीपिंग जैसे कामों का अनुभव है तो उसे प्राथमिकता दी जा सकती है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी उम्मीदवार के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026  Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों की बुनियादी जानकारी और समझ का आकलन किया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण स्किल टेस्ट का होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि केवल वही अभ्यर्थी आगे के स्किल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे, जो लिखित परीक्षा में सफल होंगे।

How to Apply Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन रखा गया है, यानी आपको फॉर्म डाक के माध्यम से भेजना होगा। इसके लिए पहले Sainik School Jhunjhunu की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, फिर उसे सही तरीके से भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट से भेज दें।

फॉर्म के साथ आपको अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ₹56 का स्वयं का पता लिखा लिफाफा और निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के जरिए ही मान्य होंगे, हाथों-हाथ जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026  Important Links

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 NotificationDownload Here
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 Application FormDownload Now
Official Websitewww.ssjhunjhunu.com
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X