WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल पर निकली भर्ती, ऐसे मिलेगी नौकरी 

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालयों में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर भर्ती के लिए नया नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में अस्थायी पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हर जिले में जहां भी केंद्रीय विद्यालय हैं वहां जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली जाती है। उम्मीदवार पहले अपने क्षेत्र की वैकेंसी की जानकारी देख सकते हैं और उसके बाद उसी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Overview 

Organization NameKendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)
Post NamePGT, TGT, PRT, Computer Instructor
Job TypeContract Basis (Samvida)
Application ModeOnline
Minimum Age18 Years
Maximum Age65 Years
Age RelaxationAs per Government Rules
Selection ProcessInterview + Document Verification
Exam / Written TestNo Exam
Job LocationAll India (District-wise KVS Schools)
Official Websitesamvida-sathi.kvs.gov.in

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र 65 वर्ष तक निर्धारित की गई है। साथ ही, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ भी दिया जाएगा।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग तय की गई है।

PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड की डिग्री होना भी जरूरी है।

TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक पास होना चाहिए। इसके अलावा बीएड डिग्री और CTET लेवल-2 पास होना अनिवार्य है।

PRT (प्राइमरी टीचर) पद के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही डीएलएड और CTET लेवल-1 पास होना जरूरी है।

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए बीटेक, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए या कंप्यूटर से जुड़ी समान योग्यता होना आवश्यक है।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। यानी आपके कागजात सही पाए जाने और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार ही चयन तय होगा।

How To Apply KVS Samvida Sathi Recruitment 2026

  • सबसे पहले KVS के आधिकारिक संविदा पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर “New Registration” या “Register” विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ने के लिए उन्हें स्वीकार करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और उसमें अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, डिग्री, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को एक बार ध्यान से जांच लें।
  • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें या उसकी PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Apply OnlineApply Here
KVS Vacancy DetailsCheck Here
Official Websitesamvida-sathi.kvs.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X