राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा जुलाई में कुल 4861 पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बता दें कि जिन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा उन भर्तियों की परीक्षा तिथि कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा पहले से ही घोषित कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा यह जानकारी एग्जाम कैलेंडर जारी करके दी है।इसके अलावा जो भी भर्तियां निकाली जाएगी वह आचार संहिता लगने से पहले ही निकाल दी जाएगी, जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जुलाई में लगभग 4861 पदों के लिए भर्तियां होगी जिसके लिए परीक्षा तिथि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले ही जारी कर दी है इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होंगे।
जैसे ही राजस्थान सरकार में आचार संहिता लग जाएगी उसके बाद भर्तियों से जुड़े हुए वह कुछ ऐसे काम जो बिल्कुल बंद हो जाएंगे यानी भर्तियां निकालने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी। यानी आचार संहिता लगने के बाद सरकार के द्वारा प्रशासनिक या अन्य कोई कार्य नहीं किया जा सकता। इसी को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा इन 3 महीनों में अलग-अलग विभागों में बहुत ही तेजी से बढ़ते निकालने की गुंजाइश दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि अप्रैल से जून तक लगभग 13 वर्षों के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं इसमें लगभग यह भर्तियां 39121 पदों के लिए निकाली गई है। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया है कि जुलाई में 4 भर्तियां निकाली जाएगी इसमें एएनएम के 3646 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी होगी इसमें संगठन के 582 पदों पर भर्ती होगी इसके अलावा एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 430 पदों पर भर्ती होगी वही सुपरवाइजर महिला आंगनवाड़ी के 202 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसी तरह आचार संहिता लगने से पहले कई प्रकार की नई भर्तियां राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली जाएगी जिसमें पटवारी जल संसाधन के लिए 272 पदों के लिए भर्ती होगी इसके अलावा जिलेदार के लिए 7 पद छात्रावास अधीक्षक सामाजिक न्याय के लिए 335 पद, उपकरण पाल के लिए उन 50 पदों के लिए भर्ती होगी, इसी के साथ कनिष्ठ सहायक कृषि विपणन के लिए 400 पद रखे गए हैं जिसके लिए भर्ती होगी इसके अलावा प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए भी पदों की संख्या तैयार की जा रही है इनमें लगभग टोटल 1430 पर रखे गए हैं। इन भर्तियों के लिए संभावित परीक्षा तिथि कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले ही जारी कर दी है।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर हरिप्रसाद शर्मा के अनुसार चारों भर्तियों के लिए विभाग द्वारा तैयारियां शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों के संबंध में कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है,इसके अलावा कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभाग जल संसाधन पीएचडी और पीडब्ल्यूडी और जेल भर्ती की डिटेल भी भिजवा दी है और अन्य विभागों को पत्र लिख दिया है जेईएन भर्ती की विज्ञप्ति भी कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जल्दी जारी की जा सकती है।