RRB NTPC 12th Level Application Status OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी 12वीं स्तर भर्ती को लेकर एक अहम सूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एप्लीकेशन स्टेटस अब उपलब्ध करा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन किया था वे अब यह देख सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ है या अस्वीकार हुआ है। आवेदन की स्थिति के आधार पर ही उम्मीदवार आगे होने वाली परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
RRB NTPC 12th Level Application Overview
| Recruitment Name | RRB NTPC 12th Level Recruitment |
| Conducting Authority | Railway Recruitment Board (RRB) |
| Post Level | 12th Pass (Under Graduate Level) |
| Application Status | Released |
| Status Type | Accepted / Rejected |
| Mode to Check Status | Online |
| Login Details Required | Registration Number & Date of Birth |
| Eligibility | 12th Pass Candidates |
| Job Location | Across India |
| Official Website | www.rrbapply.gov.in |
RRB NTPC 12th Level Application Status OUT Latest News
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी एप्लीकेशन स्टेटस में यह स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवार का आवेदन सही माना गया है या नहीं। जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है उनके लिए आगे चलकर एग्जाम सिटी की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं जिन उम्मीदवारों का आवेदन खारिज हुआ है उन्हें स्टेटस में रिजेक्शन की वजह भी दिखाई जाएगी जैसे फोटो या सिग्नेचर में त्रुटि गलत विवरण भरना या आवेदन शुल्क से जुड़ी कोई समस्या आदि की जानकारी दिखाई देगी।
आरआरबी एनटीपीसी 12वीं स्तर भर्ती में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती खासतौर पर 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है इसी कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब जब आवेदन की स्थिति जारी हो चुकी है तो उम्मीदवारों को अगली चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
How to Check RRB NTPC 12th Level Application Status
- आरआरबी एनटीपीसी 12वीं स्तर का एप्लीकेशन स्टेटस आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के समय रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सही जानकारी भरते ही स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई दे जाएगी जिसे उम्मीदवार चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।
- यदि स्टेटस में आवेदन स्वीकृत दिख रहा है तो इसका मतलब है कि उम्मीदवार आगे होने वाली परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे।
- अब उन्हें परीक्षा तिथि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
- वहीं जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अस्वीकार हुआ है उन्हें कारण ध्यान से पढ़ लेना चाहिए ताकि आगे किसी भी रेलवे भर्ती में वही गलती दोबारा न हो।
RRB NTPC 12th Level Application Status Important Links
| RRB NTPC 12th Level Application Status Check | Check Here |
| Official Website | www.rrbapply.gov.in |
| Website Home | indiagovtexam.in |
