WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में निकली असिस्टेंट के 650 पदों पर  भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया 

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के लगभग 650 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी से 8 मार्च तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी जबकि मुख्य परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। देशभर के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RBI Assistant Recruitment 2026 Overview

Recruitment NameRBI Assistant Recruitment 2026
OrganizationReserve Bank of India (RBI)
Post NameAssistant
Total Vacancies650 Posts
Application ModeOnline
Online Application Start Date16 February 2026
Online Application Last Date08 March 2026
Selection ProcessPreliminary Exam, Main Exam, Language Proficiency Test
Job LocationAcross India
Official Websiteopportunities.rbi.org.in
Article Source Websiteindiagovtexam.in

RBI Assistant Recruitment 2026 Application Fees

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार शुल्क तय किया गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये जमा करने होंगे। वहीं बाकी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 50 रुपये रखा गया है। यह राशि ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करनी होगी।

RBI Assistant Recruitment 2026 Age Limit

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

RBI Assistant Recruitment 2026 Education Qualification 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

RBI Assistant Bharti 2026 Vacancy Details 

Category WiseTotal Vacancies
SC110
ST37
OBC99
EWS58
General (UR)346
Total650

How to Apply RBI Assistant Recruitment 2026

  • सबसे पहले आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां Assistant भर्ती 2026 से जुड़ा लिंक खोजकर उस पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Registration विकल्प चुनें और जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और निर्धारित प्रारूप में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
RBI Assistant Vacancy 2026 Online Form Start16 February 2026
RBI Assistant Recruitment 2026 Online Form End8 March 2026
RBI Assistant Recruitment 2026 NotificationDownload Here
RBI Assistant Bharti 2026 Apply OnlineApply Here
Official Websiteopportunities.rbi.org.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X