WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, इस प्रकार करें डाउनलोड 

Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड डिपार्मेंट ने राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 8 मार्च से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना किसी को भी फिजिकल टेस्ट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026 Overview 

Organization NameRajasthan Home Guards Department
Post NameHome Guard Volunteer
Total Vacancies3,842 Posts
Application Dates12 January 2023 – 11 February 2023
Physical Admit Card Release Date08 March 2026
Physical Test Start Date16 March 2026
Selection ProcessPhysical Standard Test (PST), Physical Efficiency Test (PET), Document Verification
Physical Test LocationsAjmer, Alwar, Bharatpur, Bikaner, Jaipur, Jodhpur, Kota, Sikar, Udaipur
Admit Card ModeOnline
Official Websitehome.rajasthan.gov.in

Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026 Latest News

Rajasthan Home Guards Department ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा से जुड़ी जानकारी पहले ही जारी कर दी थी। इस भर्ती की फिजिकल परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 8 मार्च को जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 3842 पदों को भरा जाना है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक चली थी। आवेदन खत्म होने के बाद अब फिजिकल परीक्षा की तारीख घोषित की गई है। इसमें शहरी क्षेत्र के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड पद शामिल हैं, जबकि सीमा गृह रक्षक के लिए भी कुछ पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मापदंड जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026 Download 

राजस्थान होमगार्ड विभाग ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा को लेकर 19 फरवरी 2026 को आधिकारिक सूचना जारी की थी। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में स्वयंसेवकों के कुल 3842 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभाग की ओर से जारी किएगए नोटिस के अनुसार इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक माप-तौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक सूचना में उपलब्ध कराई गई है।

Rajasthan Home Guard 2026 Physical Efficiency Test PET

Rajasthan Home Guards Department की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण और अन्य योग्यताओं के लिए अंक दिए जाएंगे। कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के 25 अंक और विशेष योग्यता के 20 अंक शामिल होंगे।

यह शारीरिक परीक्षा राज्य के कई शहरों जैसे अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले दौड़ की परीक्षा होगी। यदि किसी उम्मीदवार को दौड़ में शून्य अंक मिलते हैं, तो उसे आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। दौड़ के लिए केवल एक ही मौका दिया जाएगा।

दौड़ के लिए अंक निर्धारण

पुरुष अभ्यर्थी – 1000 मीटर दौड़

समयअंक
3 मिनट 30 सेकंड या उससे कम15 अंक
3 मिनट 45 सेकंड तक10 अंक
4 मिनट तक5 अंक
4 मिनट से अधिक0 अंक

महिला अभ्यर्थी – 800 मीटर दौड़

समयअंक
3 मिनट 30 सेकंड या उससे कम15 अंक
3 मिनट 50 सेकंड तक10 अंक
4 मिनट 10 सेकंड तक5 अंक
4 मिनट 10 सेकंड से अधिक0 अंक

अन्य शारीरिक परीक्षण

पुरुष अभ्यर्थी – चिन-अप

चिन-अप की संख्याअंक
10 चिन-अप10 अंक
7 चिन-अप7 अंक
5 चिन-अप5 अंक
5 से कम0 अंक

महिला अभ्यर्थी – गोला फेंक (4 किलोग्राम)

दूरीअंक
16 फीट या अधिक10 अंक
15 फीट7 अंक
14 फीट5 अंक
14 फीट से कम0 अंक

Rajasthan Home Guard 2026 Physical Standard Test PST

Rajasthan Home Guards Department भर्ती में शारीरिक मापदंड (Physical Measurement) की जांच भी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को मापतौल में अयोग्य घोषित किया जाता है, तो वह 500 रुपये शुल्क जमा कर एक बार पुनः जांच के लिए अपील कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को परीक्षण बोर्ड के अध्यक्ष के पास आवेदन करना होगा।

शारीरिक मापदंड (Physical Standard)

मापदंडसामान्य क्षेत्र (पुरुष)सामान्य क्षेत्र (महिला)बारां जिले के सहरिया (पुरुष)बारां जिले के सहरिया (महिला)
न्यूनतम ऊंचाई168 सेमी152 सेमी160 सेमी145 सेमी
सीना (केवल पुरुष)बिना फुलाए 81 सेमी / फुलाकर 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फैलाव)लागू नहींबिना फुलाए 74 सेमी / फुलाकर 79 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फैलाव)लागू नहीं
वजन (केवल महिला)लागू नहीं47.5 किलोग्रामलागू नहीं43 किलोग्राम

 विशेष योग्यता (Extra Qualification)

उम्मीदवारों को कुछ अतिरिक्त योग्यताओं के लिए भी अंक दिए जाएंगे। अधिकतम 20 अंक तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

क्रमांकयोग्यताअंक
1एनसीसी प्रमाण पत्र – ‘A’ सर्टिफिकेट2 अंक
एनसीसी प्रमाण पत्र – ‘B’ सर्टिफिकेट4 अंक
एनसीसी प्रमाण पत्र – ‘C’ सर्टिफिकेट6 अंक
2कंप्यूटर कोर्स जैसे RS-CIT / NIELIT / DOEACC / NCVT मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रमाण पत्र4 अंक
3आईटीआई डिप्लोमा (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, कारपेंटर, पेंटर, फायर टेक्नोलॉजी आदि)3 अंक

How To Download Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card

  • सबसे पहले राजस्थान होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Physical Admit Card Download या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन अपने साथ जरूर लेकर जाएं।
Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card 2026Release
Rajasthan Police Home Guard Physical Admit Card DownloadLink 1st, Link 2nd
Rajasthan Police Home Guard Physical NoticeDownload Here
Official Websitehome.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X