WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PNB Apprentice Recruitment 2026: पीएनबी बैंक अप्रेंटिस भर्ती का 5138 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें डिटेल 

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2025-26 के लिए अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अनुसार कुल 5138 पदों पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे तय समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी, इसके बाद दस्तावेजों की जांच स्थानीय भाषा की परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होगा। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। वहीं आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NamePNB Apprentice Recruitment 2026
OrganizationPunjab National Bank (PNB)
Total Vacancies5138 Posts
Post NameApprentice
Training Duration1 Year
Job TypeApprenticeship (Not a Regular Job)
Application ModeOnline
Online Application Start Date08 February 2026
Online Application Last Date24 February 2026
Online Exam DateMarch 2026 (First Week – Tentative)
Educational QualificationGraduation in any discipline from a recognized University
StipendAs per Apprenticeship Rules
Employee StatusApprentice (Not a Bank Employee)
Job LocationAcross India
Official Websitepnb.bank.in

यह भर्ती पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के रूप में एक साल के प्रशिक्षण के लिए कराई जा रही है। इसमें चुने गए उम्मीदवारों को बैंक का स्थायी या अस्थायी कर्मचारी नहीं माना जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें नियमित नौकरी मिलने का कोई दावा नहीं होगा। हालांकि प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को तय नियमों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 944 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं इन्हीं वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये रखा गया है। इसके  अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों से 236 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

इस भर्ती में अप्रेंटिस पद के लिए कुल 5138 सीटें रखी गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पास होना जरूरी है।

पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है—सामान्य वर्ग के लिए 2383 पद, अनुसूचित जाति के लिए 887 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 294 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1110 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 464 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अलग से आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, गणित व तर्क क्षमता और कंप्यूटर से जुड़े विषयों पर आधारित होंगे। लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी फिर स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी और अंत में मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

How to Apply PNB Apprentice Recruitment 2026

  • पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 
  • ऑनलाइन आवेदन करनेके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को निर्धारित पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म खोलकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई से जुड़ा विवरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। 
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Important Links

PNB Apprentice Recruitment 2026 Form Start Date 08 February 2025
PNB Apprentice Recruitment 2026 Form Last Date 24 February 2025
PNB Apprentice Recruitment 2026 NotificationDownload Here
PNB Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now 
Official Websitepnb.bank.in
Website Home Indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X