NEET PG Result 2025: नीट पीजी 2025 का रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया गया है। मेडिकल के क्षेत्र में अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इस साल की नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया था, और अब परिणाम 19 अगस्त 2025 को घोषित कर दिया गया है।
अगर आपने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको NEET PG Result 2025 कैसे चेक कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जिसे आप देख सकते हैं।
NEET PG Result 2025 Overview
नीट पीजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट, भारत में मेडिकल कॉलेजों में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी), और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। इस साल 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जो 301 शहरों में 1,052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी। परिणाम अब nbe.edu.in और natboard.edu.in पर उपलब्ध हैं और स्कोरकार्ड 29 अगस्त 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
Exam Name | NEET PG 2025 (National Eligibility cum Entrance Test – Postgraduate) |
Organizing Body | National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) |
Exam Date | 3 August 2025 |
Result Declaration | 19 August 2025 |
Scorecard Download Date | From 29 August 2025 |
Counseling Start | September 2025 (expected) |
Total Candidates Appeared | 2.42 lakh+ |
Exam Mode | Computer Based Test (CBT) |
Duration | 3 hours 30 minutes (9:00 AM – 12:30 PM) |
Total PG Seats Available | 74,306 (Govt: 30,384, Private: 19,406) |
Helpline | 18002674003 / [email protected] |
NEET PG Result 2025 Latest Update
NBEMS ने नीट पीजी 2025 के परिणाम को 19 अगस्त 2025 को घोषित किया है। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक (800 में से), और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जैसी जानकारी शामिल है। इस साल की परीक्षा को आसान से मध्यम स्तर का बताया गया है जिसके कारण कट-ऑफ में वृद्धि की संभावना है।
How to Check NEET PG Result 2025
- सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर NEET PG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें रोल नंबर, स्कोर, और रैंक की जानकारी होगी।
- अब अपने रोल नंबर को सर्च करने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
NEET PG Result 2025 Important Links
NEET PG Result 2025 Pdf Download | Download |
NEET PG 2025 Scorecard Release Date | 28 August 2025 |
Official Website | nbe.edu.in |
Website Home | indiagovtexam.in |