WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

India Post GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार खत्म! संभावित डेट और कट-ऑफ डिटेल्स, यहां देखें

India Post GDS 1st Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लगभग 28,837 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर इस भर्ती के लिए एक से अधिक मेरिट लिस्ट जारी की जाती है और चयन उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहली मेरिट सूची इसी सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी तक किए गए थे जबकि आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 18 और 19 फरवरी को फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी दिया गया था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का रिजल्ट मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

India Post GDS 1st Merit List 2026 Date

India Post जीडीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है। सबसे पहले पहली मेरिट सूची जारी होती है और उसके बाद जरूरत के अनुसार आगे की मेरिट या वेटिंग लिस्ट जारी की जाती है।

आमतौर पर हर मेरिट लिस्ट के बीच लगभग एक महीने का अंतर होता है। यानी पहली सूची आने के बाद अगली वेटिंग लिस्ट करीब एक महीने बाद जारी की जाती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट इसी सप्ताह जारी हो सकती है।

India Post GDS 1st Merit List 2026 Selection Process

India Post जीडीएस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाता है। मेरिट बनाते समय अभ्यर्थियों के प्रतिशत को चार दशमलव स्थान तक गणना करके तय किया जाता है।

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होता है, उन्हें इसकी जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए भी दी जाती है। उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट सूची इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

India Post GDS Previous Year Cut Off (State Wise)

StateGENOBCEWSSCSTPwD
Andhra Pradesh959593.416793.416793.416791.8333
Assam928986.666786.333386.576.3333
Bihar97.69795959586.1667
Chhattisgarh959593.191.590.2587.4
Gujarat92.892.291.892.689.280.4
Haryana8882818179
Himachal Pradesh98.166795.89593.193.416786.8571
Jammu & Kashmir97.666796.495.16679590.6587.4
Jharkhand979795959591.2
Karnataka9595.8490.7293.9291.6889.12
Kerala959595959589.3
Madhya Pradesh959691.59488.166787.2
Maharashtra95.8949492.666793.333388
North Eastern9393.428691.5714777785.7143
Odisha88.166790.5889084.166785.1667
Punjab98.49592959587.6923
Rajasthan959592.593.666793.187.4
Tamil Nadu989796.2979689
Telangana959593.416793.41679591.8333
Uttar Pradesh97.333397.893.197.333397.466792
Uttarakhand959593.190.894.666785.4
West Bengal96.833395.285790.857193.571488.7148385.1429

How to Check India Post GDS 1st Merit List 2026

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद “Candidate Corner” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नोटिफिकेशन या रिजल्ट से जुड़े लिंक को खोलें।
  • अब अपने राज्य का चयन करें।
  • राज्य चुनने के बाद मेरिट लिस्ट का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसमें आप अपना नाम या आवेदन संख्या डालकर सूची में अपनी स्थिति देख सकते हैं।

India Post GDS 1st Merit List 2026 Latest News

India Post GDS Result 2026 Date2nd week of March 2026
India Post GDS Result 2026 CheckUpdate Soon
Official Websiteindiapost.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X