WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diwali Shubh Muhurat 2023: दीपावली 12 नवंबर 2023 को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, यह रहा सही टाइम

संपूर्ण देशभर में दीपावली का उत्सव 12 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। अब देश के बहुत सारे लोगों के मन में सवाल हैं कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? जानकारी के मुताबिक बता दें कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के लिए 6 शुभ मुहूर्त हैंजो दोपहर1:15 बजे से रात 2:32 बजे तक रहेंगे। इन सभी मुहूर्त में से आप अपने घर दुकान ऑफिस या कंपनी के हिसाब से सही मुहूर्त देख सकते हैं। हम आपको इसलिए के माध्यम सेदीपावली शुभ मुहूर्त 2023 पूजन सामग्री पूजन विधि आदि सभी जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।

दीपावली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है इस त्यौहार को पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता हैदीपावली के मौके सरकारी कार्यों से लेकर प्राइवेट कार्यों तक छुट्टियां घोषित हो जाती है। दीपावली के दिन भगवान श्री राम माता सीता और भ्रांत लक्ष्मण 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अपने घर अयोध्या लौटे थे। जब वह 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे उसे खुशी में अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था तभी से दीपों के कारण दीपावली त्यौहार मनाया जाने लगा है। दीपावली का त्योहार प्रत्येक वर्षकार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता हैदीपावली का त्योहार जब भी आता है उससे पहले ही सभी घरों में साफ सफाईयों का काम शुरू हो जाता हैऔर दीपावली के दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं। घरों में रोशनी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भीप्रत्येक परिवारों द्वारा पूजन किया जाता है।

Diwali Shubh Muhurat 2023
Diwali Shubh Muhurat 2023

दीपावली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 

इस वर्ष 10 नवंबर को धनतेरस मनाई गई थी इसके बाद 11 नंबर को छोटी दीपावली वह 12 नवंबर को बड़ी दीपावली प्रदेश भर में मनाई जा रही है। इस बार गोवर्धन पूजा काकार्य 14 नवंबर को होगा वहीं भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। हम इसलिए के माध्यम से आपको दीपावली 12 नवंबर 2023 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त बताने जा रहे हैं लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2023 को शाम 5:30से रात 8:16 तक रहेगा।

  • सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: शाम 5:40 से रात 8:16 तक
  • घर में पूजा के लिए: शाम 5:41 से रात 8:57 तक
  • दुकान, ऑफिस एवं कारखानों के लिए: दोपहर 1:15 से दोपहर 2:58 तक, शाम 5:41 से रात 8:57 तक

दीपावली पर पूजा सामग्री 

दीपावली के इस महत्वपूर्ण त्योहार पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा हमेशा की जाती हैजब मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं तो धन के भंडार भरे जाते हैं साथी भगवान गणपति को प्रथम पूज्य ने माना जाता है इसलिए सर्वप्रथम भगवान गणेश को मनाया जाता है दीपावली के दिन गणपति के पूजन से मां और मस्तिष्क को शांति मिलती है एवं बुद्धि के देवता अपने भक्तों को सद्बुद्धि का वरदान भी देते हैं। 

दिवाली पर पूजा सामग्री – एक चौकी,लाल कपड़ा,भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो,सुपारी,लौंग,इलायची,अक्षत यानी साबुत चावल के दानें,एक तांबे या पीतल का कलश,दो नारियल,2 बड़े दीपक,11 छोटे दीपक,आम के पत्ते,पान के पत्ते,कुमकुम,हल्दी,दूर्वा,मौली,घी,जल पात्र,गंगाजल,पुष्प,कमल का फूल,मीठे बताशे,खील,मिठाई,फल,पकवान,सरसों का तेल,दीये की बाती,धूप,अगरबत्ती वह मेवे आदि। 

दीपावली लक्ष्मी पूजा विधि 

दीपावली के पावन अवसर पर मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाती है इसी के साथ माता सरस्वती और कुबेर देव की भी पूजा की जाती हैइसीलिए सबसे पहले पूजा के लिए पूजा स्थान को साफ करें और एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाए। फिर इस चौकी पर बीच में मुट्ठी भर अनाज रखें कलश को अनाज के बीच में रखें। उसके बाद कलश में पानी भरकर एक सुपारी गेंदे का फूल एक सिक्का औरकुछ चावल के दाने डाल दे।कलर्स पर पांच आम के पत्ते गोलाकार आकार में रखें।

उसके बाद माता लक्ष्मी जी की मूर्ति बीच मेंऔर कलश के दाएं और भगवान गणेश की मूर्ति रखें। उसके बाद भगवान गणेश जी वह माता लक्ष्मी जी और सरस्वती जी कुबेर देव को तिलक करें और दीपक चलाएं कलश भर भी तिलक लगाए। उसके बाद भगवान गणेश जी और लक्ष्मी जी को फूल चढ़ाए वहपूजा के लिए अपनी हथेली में कुछ फूल भी रख ले। लक्ष्मी जी की मूर्ति लें और पंचामृत से स्नान कराएं। फिर पानी से स्नान करा कर और साफ कपड़े से पोछें।

उसके बाद मूर्ति पर हल्दी, कुमकुम और चावल डालें, माता को माला पहनाए और अगरबत्ती जलाएं। अब नारियल, सुपारी, पान का पत्ता माता को अर्पित करें। उसके बाद घर के अंदर और बाहर मिट्टी के दीपक जलाएं। घर के प्रत्येक कोने में रोशनी रखें। दीपावली पर आंगन, दरवाजे और खिड़कियों पर फूलों की माला लगा सकते हैं।

वही पूजा करते समय घी और तेल दोनों के दीपक जलाए जाते हैं। भगवान के दाहिने हाथ यानी आपके बाएं हाथ की तरफ घी का दीपक और आपके दाहिने हाथ की ओर तेल का दीपक जलाएं। उसके बाद थाली में दिया लें, पूजा की घंटी बजाएं और गणेश एवं लक्ष्मी जी की आरती करें। यह सब करने के बाद भोग लगाने के लिए फल, मिष्ठान आदि रखें। पूजा के लिए रुपए या सिक्के आदि रख सकते हैं।

Leave a comment