WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IDBI Bank Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में निकली 1300 पदों पर भर्ती, आवेदन फार्म 8 मार्च से शुरू 

IDBI Bank Recruitment 2026: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने 1300 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के बीच अपना फॉर्म भर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन 8 मार्च 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए देशभर से महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

IDBI Bank Recruitment 2026 Overview 

Organization NameIDBI Bank
Post NameJunior Assistant Manager (JAM) Grade ‘O’, Assistant Manager Grade ‘A’
Total Vacancies1300 Posts
Application ModeOnline
Online Application Start Date08 March 2026
Online Application Last Date19 March 2026
Age Limit20 – 25 Years (Age relaxation as per rules)
Application Fee₹1050 (Gen/OBC/EWS), ₹250 (SC/ST/PwD)
Selection ProcessWritten Exam + Personal Interview
Job LocationAcross India
Official Websitewww.idbi.bank.in

IDBI Bank Recruitment 2026 Age Limit 

IDBI Bank की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

IDBI Bank Recruitment 2026 Application Fess

IDBI Bank की इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 1050 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।

IDBI Bank Recruitment 2026 Education Qualification

IDBI Bank की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग तय की गई है:

  • Junior Assistant Manager (JAM) – Grade ‘O’
    इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
  • Assistant Manager – Grade ‘A’
    इस पद के लिए भी उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

IDBI Bank Recruitment 2026 Selection Process

IDBI Bank की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

How To Apply IDBI Bank Recruitment 2026

  • IDBI Bank की इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। 
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके उसे ध्यान से पढ़ लें ताकि सभी शर्तों और जरूरी जानकारी को समझ सकें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Apply Online विकल्प पर क्लिक करें। 
  • आवेदन फॉर्म खुलने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही और पूरी भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  •  अंत में सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
IDBI Bank Recruitment 2026 Online Form Start08  March 2026
IDBI Bank Bharti 2026 Online Form End19 March 2026
IDBI Bank Vacancy 2026 NotificationDownload Here
IDBI Bank Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Official Websitewww.idbi.bank.in
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X