WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान आरटीई एडमिशन आवेदन जारी, सरकार कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ाएगी

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आरटीई अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 में बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी।

राज्य सरकार ने आवेदन से लेकर लॉटरी, दस्तावेज जांच और स्कूल आवंटन तक की पूरी समय-सारणी घोषित कर दी है। अभिभावकों को सभी कार्य निर्धारित तिथि के भीतर पूरे करने होंगे क्योंकि समय सीमा के बाद आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan RTE Admission 2026 Overview 

Scheme NameRajasthan RTE Admission 2026-27
Conducting AuthorityDirectorate of Elementary Education, Rajasthan (Bikaner)
Act ApplicableRight to Education (RTE) Act, 2009
Admission TypeFree Admission in Private Schools
Reserved Seats25% Seats for EWS & Disadvantaged Groups
Eligible ClassesPre-Primary (3+, 4+, 5+) & Class 1
Application ModeOnline
Online Application Start Date20 February 2026
Online Application Last Date04 March 2026
Lottery Date06 March 2026
First Allotment List13 March 2026
Second Allotment List27 March 2026
Third Allotment (If Required)13 April 2026
Official Websiterajpsp.nic.in

आरटीई कानून के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं, जहां उन्हें मुफ्त में प्रवेश दिया जाता है। सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने आवेदन शुरू होने से लेकर स्कूल आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।

Rajasthan RTE Admission 2026 Latest News

राजस्थान आरटीई प्रवेश नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्कूलों को अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए 17 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है। इसके बाद अभिभावक 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।

इसके अलावा पहली आवंटन सूची 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी सूची 27 मार्च 2026 को निकाली जाएगी। जरूरत पड़ने पर तीसरा और अंतिम आवंटन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan RTE Admission Age Limit Qualification

आरटीई प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र कक्षा के अनुसार तय की गई है। प्री-प्राइमरी 3+ में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 3 से 4 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्री-प्राइमरी 4+ के लिए उम्र 4 से 5 वर्ष और प्री-प्राइमरी 5+ के लिए 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं कक्षा 1 में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस योजना के तहत निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा जहां उन्हें निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

Rajasthan RTE Admission 2026 Selection Process

इस प्रवेश प्रक्रिया में बच्चों को किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन केवल ऑनलाइन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। जिन बच्चों का नाम चयन सूची में आएगा। उनके दस्तावेजों की जांच संबंधित स्कूल द्वारा की जाएगी।

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

अभिभावकों को तय तारीख के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।  फॉर्म भरते समय बच्चे से जुड़ी सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। जिन बच्चों का चयन होगा, उनके माता-पिता को निर्धारित समय में संबंधित स्कूल जाकर दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। यदि समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो प्रवेश रद्द भी किया जा सकता है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Online Form Start20 February 2026
Rajasthan RTE Admission 2026 Online Form End04 March 2026
Rajasthan RTE Admission 2026 NotificationDownload Here
Rajasthan RTE Admission 2026 Apply OnlineDownload Here
Official Websiterajpsp.nic.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X