WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का 25000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं पास 

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अग्निवीर भर्ती के तहत लगभग 25,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। देशभर के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameIndian Army Agniveer Recruitment 2026
OrganizationIndian Army
Total Vacancies25,000+ Posts
Post NameAgniveer (Various Posts)
Application ModeOnline
Online Form Start Date13 February 2026
Online Form Last Date01 April 2026
Exam Date01 June to 15 June 2026
Job LocationAcross India
Official Websitewww.joinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Application Fees

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तरीके से भुगतान करना आवश्यक है।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 17 वर्ष 6 महीने और अधिकतम 22 वर्ष तय की गई है। इसका मतलब है कि अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। इन दोनों तिथियों को भी मान्य माना जाएगा।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Education Qualification

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। सामान्य अग्निवीर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। अग्निवीर (टेक्निकल) पद के लिए 12वीं कक्षा फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ पास होना चाहिए या फिर 50% अंकों के साथ आईटीआई किया होना चाहिए। अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) के लिए 12वीं में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक और प्रत्येक विषय में 50% अंक आवश्यक हैं।

अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पद के लिए 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर (WMP) के लिए 12वीं फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी के साथ या 50% अंकों के साथ आईटीआई होना चाहिए। अग्निवीर (सोल टेक NA/NA VET और सिपाही फार्मा) के लिए 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ कम से कम 50% अंक जरूरी हैं। इसके अलावा वही सिपाही फार्मा पद के लिए डी. फार्मा में कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद आवश्यकतानुसार स्किल टेस्ट लिया जाएगा। अगला चरण दस्तावेजों की जांच का होगा और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।

How To Apply Indian Army Agniveer Recruitment 2026

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलने पर उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानी से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद अंतिम रूप से Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Online Form Start13 February 2026
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Online Form End1 April 2026
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Rajasthan NotificationKota, Jodhpur, Jhunjhunu, Alwar, Jaipur, Jaipur SEP PHARMA RECRUITMENT NOTIFICATION 2027, Jaipur SOL NA AND NA VET RECRUITMENT NOTIFICATION 2027
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Other NotificationView Here
Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X