WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC MTS Exam City 2026: एसएससी एमटीएस एक्जाम सिटी जारी, यहां से चेक करें 

SSC MTS Exam City 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अब यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में, किस तारीख को और किस शिफ्ट में होगी। यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है ताकि अभ्यर्थी पहले से अपनी यात्रा और अन्य जरूरी तैयारियाँ आसानी से कर सकें।

SSC MTS Exam City 2026 Overview 

Exam NameSSC MTS & Havaldar Examination 2026
Conducting AuthorityStaff Selection Commission (SSC)
Exam City Slip StatusReleased
Purpose of City SlipTo inform Exam City, Date & Shift
Mode of ExamComputer Based Test (CBT)
Exam LevelNational Level
Post NameMulti Tasking Staff (MTS) & Havaldar
City Slip AvailabilityBefore Admit Card
Admit Card Release2–3 Days Before Exam
Exam Centre AddressAvailable on Admit Card
Official Websitessc.gov.in

SSC MTS Exam City 2026 Latest Update 

SSC MTS Exam City जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। लेकिन यह समझना जरूरी है कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल सूचना के लिए होती है इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता। परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में मिलती है।

Exam City Slip में अभ्यर्थी से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी होती हैं, जैसे उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर, ताकि यह साफ रहे कि स्लिप उसी उम्मीदवार की है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख और किस शिफ्ट में परीक्षा होगी यह विवरण भी इसमें बताया जाता है।

सिटी स्लिप में परीक्षा शहर और राज्य का नाम साफ तौर पर लिखा होता है, जिससे उम्मीदवार को यह समझ आ जाता है कि उसे परीक्षा देने के लिए किस शहर जाना होगा। इसके अलावा रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा शुरू होने का समय भी बताया जाता है। कई बार इसमें कुछ सामान्य निर्देश भी दिए जाते हैं जिससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

How to Check SSC MTS Exam City Slip 2026

  • SSC MTS Exam City Slip देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर Admit Card या City Intimation Slip से जुड़ा लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है।
  •  इसके बाद SSC MTS और हवलदार परीक्षा से संबंधित विकल्प चुनें।
  • अगले चरण में लॉगिन पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। 
  • सही जानकारी भरकर लॉगिन करने पर स्क्रीन पर Exam City Slip दिख जाएगी। 
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

SSC MTS Exam City 2026 Important Links

SSC MTS Exam City 2026Release
SSC MTS Exam City 2026Check Here
Office Websitessc.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X