WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SBI Bank CBO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली ऑफिसर के 2273 पदों के लिए भर्ती, यहां जाने डिटेल 

SBI Bank CBO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस ऑफिसर के 2273 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी से शुरू होकर 18 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जाएगा। इस भर्ती में देशभर से महिला और पुरुष दोनों योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameSBI Bank CBO Recruitment 2026
OrganizationState Bank of India (SBI)
Post NameCircle Based Officer (CBO)
Total Vacancies2,273 Posts
Job LocationAcross India (Circle-wise)
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date29 January 2026
Last Date to Apply18 February 2026
Exam DateMarch 2026 (Tentative)
Official Websitesbi.bank.in

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Application Fees

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹750 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बाकी सभी आरक्षित वर्गों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Age Limit

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलती है उन्हें अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट भी प्रदान की जाएगी।

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Education Qualification

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी बैंक में ऑफिसर पद पर कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है।

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Selection Process

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का भाषा परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

How to Apply SBI Bank CBO Recruitment 2026 

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही तरीके से भरें।
  • अब अपने जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • सभी चरण पूरे होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Important Links

SBI Bank CBO Recruitment 2026 Online Form Start29 January 2026
SBI CBO Vacancy 2026 Online Form End18  February 2026
SBI CBO Bharti 2026 NotificationDownload Here
SBI Bank CBO Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now  
Official Websitesbi.bank.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X