WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026: असम राइफल्स जीडी स्पोर्ट्स कोटा में निकली 95 पदों के लिए भर्ती, योग्यता 10वीं पास 

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026: असम राइफल्स ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत राइफलमैन और राइफलवूमेन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में कुल 95 पद शामिल हैं, जिनके लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी 2026 तक चलेगी।

असम राइफल्स की ओर से महानिदेशक कार्यालय शिलांग द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत राइफलमैन और राइफलवूमेन पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 95 पद निर्धारित किए गए हैं जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 45 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 50 पद रखे गए हैं।

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameAssam Rifles Sports Quota Recruitment 2026
OrganizationAssam Rifles
Post NameRifleman / Riflewoman (Sports Quota)
Total Vacancies95 Posts
Male Vacancies45 Posts
Female Vacancies50 Posts
Job LocationAll India
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date10 January 2026
Last Date to Apply09 February 2026
Official Websiteassamrifles.gov.in

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Application Fees

असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है। सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बाकी सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा तय की गई है। 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Education Qualification

असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए उम्मीदवार का खेल से संबंधित योग्य खिलाड़ी होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। खेल योग्यता और अन्य शर्तों से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है जिसे आवेदन से पहले जरूर देख लेना चाहिए।

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच होगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षण और फील्ड ट्रायल कराया जाएगा। इन चरणों में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चयन किया जाएगा।

How To Apply Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026

  • असम राइफल्स भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जिसे आप नीचे बताए गए आसान चरणों में पूरा कर सकते हैं।
  • सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरें।
  • जानकारी भरने के बाद अपने जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। इसके पश्चात Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद Final Submit पर क्लिक करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Assam Rifles Sports Quota Vacancy 2026 Online Form Start10 January 2026
Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Online Form End9 February 2026
Assam Rifles Sports Quota Bharti 2026 Apply OnlineApply Now
Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Official NotificationDownload Here
Official Websiteassamrifles.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X